आज जिलेभर के वाल्मीकि मंदिरों में मनेगी जयंती

डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वाल्मीकि मंदिरों में उनकी जयंती मनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:44 PM (IST)
आज जिलेभर के वाल्मीकि मंदिरों में मनेगी जयंती
आज जिलेभर के वाल्मीकि मंदिरों में मनेगी जयंती

लखीमपुर : डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वाल्मीकि मंदिरों में उनकी जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर दोपहर 12 बजे राजापुर स्थित वीर बाबा हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण, सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्शों का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। रात आठ बजे बजे प्रसाद वितरण होगा। इसके साथ ही सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के निर्देशन में प्रमुख मंदिरों में वाल्मीकि जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी