पिजरे में कैद होगी बाघिन, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा तो चेता वन विभाग

सीसी कैमरे लगाकर की जा रही है बाघिन की मूवमेंट की जानकारी पिजरा भी लेकर पहुंचे वन विभाग के लोग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:35 PM (IST)
पिजरे में कैद होगी बाघिन, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा तो चेता वन विभाग
पिजरे में कैद होगी बाघिन, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ा तो चेता वन विभाग

लखीमपुर(अशोक कुमार जैन): अब तक करीब एक दर्जन लोगों को मौत के आगोश में ले चुकी बाघिन को पकड़ने की तैयारी में वन विभाग के लोग जुट गए हैं। वन कर्मियों ने बाघिन को पकड़ने के लिए सीसी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। पिजरा लेकर पहुंचे वन कर्मियों ने कांबिग तेज कर दी है।

वन कर्मियों को कांबिग के दौरान बाघिन और उसके शावक के पगचिन्ह भी मिले हैं। बाघिन की लोकेशन का पूरी तरह पता चल सके इसके लिए वन विभाग द्वारा आसपास इलाके में 10 सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को बाघिन ने मझरा पूरब के दुमेड़ा निवासी राममूर्ति को मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी थी। लगातार बाघिन के हमले की बढ़ती घटनाओं के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट पड़ा था। आक्रोशित ग्रामीणों की हुई घटना वन विभाग के अधिकारियों को नींद से जगाने का कारण बनी है। वन दारोगा हरिलाल ने बताया कि बाघिन को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बाघिन के कई जगह पगचिन्ह मिले हैं। बाघिन और उसके शावक का मूवमेंट पता करने के लिए समय-समय पर सीसी कैमरे की भी जांच की जा रही है। 24 घंटे कांबिग की जा रही है। बाघिन को पकड़ने के लिए पिजरा भी मंगा लिया गया है। बाघिन का पूरी तरह मूवमेंट पता चलने पर पकड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बाघिन ने अपने लिए कोई न कोई सुरक्षित स्थान तो बना ही रखा होगा। जिसका पता लगाया जा रहा है। जिसके लिए समय-समय पर सीसी फुटेज भी तलाशी जा रही है। इधर बाघिन के पगचिन्ह मिलने पर आसपास इलाके में अभी भी दहशत बरकरार है। वन विभाग लोगों से दो से तीन लोगो का गुट बनाकर चलने की अपील कर रहा है और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील भी कर रहा है।

chat bot
आपका साथी