संदिग्ध हालात में युवती का शव बरामद

शहर के बाईपास से सटे ग्राम अलियापुर के निकट एक पेड़ से युवती का शव संदिग्ध हालात में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:46 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:46 PM (IST)
संदिग्ध हालात में युवती का शव बरामद
संदिग्ध हालात में युवती का शव बरामद

लखीमपुर : शहर के बाईपास से सटे ग्राम अलियापुर के निकट एक पेड़ से युवती का शव संदिग्ध हालात में लटका बरामद हुआ। शुक्रवार को दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारजन ने मौके पर पहुंचकर युवती की शिनाख्त मोहिनी के रूप में की। पुलिस को दी सूचना में मृतका के पिता राजेश भार्गव ने बताया कि वह ग्राम अलियापुर का रहने वाले हैं। बुधवार रात उसकी पुत्री मोहिनी (20) घर से गई थी। सुबह गांव के पूरब एक खेत में शीशम के पेड़ से फांसी लगा ली। पुलिस ने मृतका के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

युवक ने लगाई फांसी अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की जेब में मार्मिक पत्र मिला है, जिसमें स्वजन को अलविदा कहा है।

मितौली के ग्राम जमुनाहिया निवासी 22 वर्षीय चंचल पुत्र स्वर्गीय राजाराम बुधवार को टहलने निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं आया तो स्वजन को चिता हुई। काफी खोजबीन के बाद गुरुवार को गांव के दक्षिण पश्चिम लोहागढ़ जाने वाले मार्ग पर पेड़ से शव लटकता मिला।

मृतक छह बहन और तीन भाई और मां सहित दस लोगों का परिवार था। जिसमें चार बहनों की शादी हो चुकी थी। पिता भी चार वर्ष पहले स्वर्ग सिधार चुके थे। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी युवक एव मां पर थी। मां का चयन विद्यालय में रसोइया के रूप में हो गया था।

गोमती के किनारे मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त औरंगाबाद-बरबर मार्ग पर गोमती पुल के निकट एक व्यक्ति का शव मिला लेकिन, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

औरंगाबाद बर्बर मार्ग पर चपरतला के निकट धान के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने मौके पर पहुंचकर आसपास के ग्रामीणों से जानकारी की और ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। ग्रामीणों के अनुसार जिस व्यक्ति का शव मिला है वह मानसिक रूप से कमजोर था और गोमती पुल के आसपास रहता था। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोमती पुल के निकट एक व्यक्ति का शव मिला है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी