अरविद वर्मा बने पांचवीं बार अध्यक्ष, श्याम मूर्ति चौथी बार मंत्री

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ मंडल के तहत जिले की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:33 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:33 PM (IST)
अरविद वर्मा बने पांचवीं बार अध्यक्ष, श्याम मूर्ति चौथी बार मंत्री
अरविद वर्मा बने पांचवीं बार अध्यक्ष, श्याम मूर्ति चौथी बार मंत्री

लखीमपुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ मंडल के तहत जिले की कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव कृषक समाज इंटर कॉलेज फत्तेपुर में हुआ। जिसमे सहयोगी चुनाव अधिकारी एसके राठौर रहे जो कि माध्यमिक शिक्षक संघ लखनऊ मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर अरविद वर्मा पांचवी बार तथा श्याम मूर्ति शुक्ल चौथी बार जिला मंत्री चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी तुलसीराम ने बताया कि वार्षिक निर्वाचन में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। जिलाध्यक्ष अरविद वर्मा के अलावा छह उपाध्यक्ष चुने गए हैं,जिसमें बलबीर सिंह, प्रदीप कुमार वर्मा, विशाल वर्मा, रामकिशोर सैनी, विकास, तिवारी हेमवती के नाम शामिल हैं इसके अलावा जिला मंत्री श्याम मूर्ति शुक्ला चुने गए हैं। छह संयुक्त मंत्री भी चुने गए हैं, इसमें हृदयराज, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, विजेंद्र सिंह,लाल साहब यादव, गिरीशचंद्र, वंदना उत्तम के नाम शामिल हैं। जिला कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह आय-व्यय निरीक्षक राम नरेश वर्मा चुने गए हैं। इसके अलावा 19 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।

मिशन शक्ति के तहत महिला वेंडर्स को दिए प्रमाण पत्र मिशन शक्ति के तहत शनिवार को दूसरा कार्यक्रम पालिका अध्यक्ष निरुपमा वाजपेई की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सभागार में किया गया है।

प्रधानमंत्री स्वानिधि कार्यक्रम के तहत महिला स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र देकर ऋण स्वीकृत कराने के लिए आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। प्रमाण पत्रों को निरुपमा वाजपेयी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अधिशाषी अधिकारी आर.आर.अंबेश ने महिला लाभार्थियों को देकर स्वावलंबी बनाने की पहल की। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी आरआर. अंबेश उपस्थित रहे। महिला कल्याण विभाग की तरफ से काउंसलर कय्यूम जरवानी भी उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर युवराज दत्त महाविद्यालय में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मिशन शक्ति अभियान के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं को महिला सम्मान एवं सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। एनएसएस एनसीसी इकाइयों के तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यह शपथ प्राचार्य डॉ. डी.एन. मालपानी द्वारा दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के डॉ. संजय कुमार, डॉ.नूतन सिंह, डॉ ज्योति पंत, डॉ.सुभाष चंद्रा तथा दीपक कुमार बाजपेई के साथ महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। मनाई गई रविदास जयंती

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की टैगोर इकाई द्वारा सामाजिक समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ. डी.एन. मालपानी एवम एनएसएस प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा एवं डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. ज्योति पंत, डॉ.नूतन सिंह ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने उपस्थित एनएसएस स्वयंसेवकों को संत रविदास के जीवन दर्शन के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बलिदान दिवस के अवसर पर अमर शहीद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चन्द्र शेखर आजाद को स्मरण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

chat bot
आपका साथी