सरकारी भूमि पर लहलहा रही गन्ने की फसल

गांव के दबंगों की तरफ से सरकारी भूमि पर खेती की जा रही है। सरकारी भूमि पर गन्ने की फसल लहलहा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 11:53 PM (IST)
सरकारी भूमि पर लहलहा रही गन्ने की फसल
सरकारी भूमि पर लहलहा रही गन्ने की फसल

लखीमपुर : एक तरफ जिला प्रशासन अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन को खाली कराने को लेकर अभियान चला रहा है तो पलिया तहसील में जिम्मेदारों की अनदेखी से सरकार की जमीन पर बाकायदा फसल लहलहा रही है। गांव के दबंगों की तरफ से सरकारी भूमि पर खेती की जा रही है। सरकारी भूमि पर गन्ने की फसल लहलहा रही है। वहीं पर अधिकांश खाली भूमि में ढैंचा बोया गया है लेकिन, तहसील प्रशासन दबंगों के आगे नतमस्तक है। जहां निघासन सहित अन्य क्षेत्र में सरकारी भूमि को खाली कराया जा रहा है वहीं पर पलिया तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर दबंगों को फसल बोने के लिए छूट दे रखी है। तहसील प्रशासन की यह लापरवाही किसी दिन बड़ा कारण बन सकती है। सरकार के खाते में गई ग्राम एक्ट भूमि पर आज भी एक पक्ष काबिज है। उस भूमि पर गांव के दंबग व्यक्ति द्वारा गन्ने की फसल बोई गई है। इस संबंध में जब पलिया एसडीएम से वार्ता करनी चाही तो उनका फोन नहीं उठा।

जिम्मेदार के बोल : तहसीलदार आशीष कुमार ने कहा कि उक्त भूमि की जांच कराई जाएगी। सरकारी भूमि पर अगर कोई फसल बोई गई है। उस फसल की कुर्की होगी। फसल नीलाम की जाएगी। उसका पैसा सरकार के खाते में जाएगा।

chat bot
आपका साथी