परिवहन विभाग की सेवाएं अब और हुई आसान

-शिविर लगाकर पंजीकृत डीलरों को दिया गया आनलाइन प्रशिक्षण -डीलरों की उठाई गई समस्याओं का भी कराया गया समाधान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:28 PM (IST)
परिवहन विभाग की सेवाएं अब और हुई आसान
परिवहन विभाग की सेवाएं अब और हुई आसान

लखीमपुर: परिवहन विभाग की सेवाएं अब और आसान हो जाएंगी। प्रशिक्षित डीलरों के जरिए उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

परिवहन विभाग की तरफ से जनता की सुविधा के लिए कई तरह की आनलाइन सेवाएं शुरू की गईं थीं लेकिन, जानकारी के अभाव में जनता को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से शनिवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पंजीकृत वाहन डीलरों को एनआइसी की तकनीकी टीम ने आनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया। परिवहन कार्यालय के रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में प्रशिक्षण दिया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों और एनआइसी के प्रतिनिधियों ने डीलरों को डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन से जुड़ी आनलाइन सेवाओं से अवगत कराया। साथ ही उनकी सभी समस्याओं का समाधान भी किया। परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहर के तमाम डीलर पहुंचे थे। इस दौरान गाड़ियों के आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डीलर प्वाइंट पर काम करने वाले लोगों को आनलाइन औपचारिकता पूरी करने की पूरी जानकारी दी गई।

उन्हें यह भी बताया गया कि पंजीयन प्रमाण पत्र में पहले आठ प्रपत्र अपलोड किए जाते थे। अब इनकी संख्या 11 हो गई है। उन्होंने बताया कि आठ दस्तावेज वाले पुराने नियम के चलते कई बार एक गाड़ी का पंजीयन कई जिलों में हो जाता था। ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीलरों की तरफ से परिवहन विभाग के अधिकारियों से फैंसी नंबरों की सीरीज एडवांस में भी बुक करने की मांग की गई। अधिकारियों ने कहा कि इस पर विचार जरूर किया जाएगा।वाहन डीलरों द्वारा उठाई गई समस्याओं का न सिर्फ निराकरण आदि बिदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आलोक कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे संभागीय निरीक्षक प्राविधिक पंकज अविनाश दीक्षित व कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।

chat bot
आपका साथी