अहिराना में दो दिन में चार मकान नदी में समाए

लखीमपुर अहिराना गांव में नदी का कटान तेजी से चल रहा है। बीते दो दिनों में चार और मकान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 12:13 AM (IST)
अहिराना में दो दिन में चार मकान नदी में समाए
अहिराना में दो दिन में चार मकान नदी में समाए

लखीमपुर : अहिराना गांव में नदी का कटान तेजी से चल रहा है। बीते दो दिनों में चार और मकान नदी में समा चुके हैं और कई घर नदी के निशाने पर हैं।

शारदा नदी की विनाशलीला देखकर लोग दिन रात घरों का मलवा निकाल रहे हैं। लोग अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। लोगों ने जो घर अपने खून पसीने से बनाए थे उन्हीं पर हथौड़ा चलाकर गिरा रहे हैं। पिछले कई दिनों से शारदा नदी यहां तेजी से कटान कर रही है लेकिन, शासन प्रशासन कटान रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहा है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिख रहा है। शारदा नदी तहसील निघासन के ग्रंट नंबर 12 का मजरा अहिराना (मझरी) में कटान कर रही है। शुक्रवार को मंगल, राजकुमार, बसावन, मोहन के घर नदी में समा गए जबकि अभी चार लोगों के घर नदी के निशाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी कटान रोकने का कोई इंतजाम प्रशासन द्वारा नहीं किया गया। यदि इसी तरह कटान होता रहा तो गांव का नामो निशान मिट जाएगा। कटान पीडित अब झोपड़ियों व ईंटों को उठाकर दूसरी जगह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। वहीं कुछ लोग बांध पर अपना सामान लेकर पहुंचे हैं तो कुछ लोग वहीं रास्ते के किनारे अपना आशियाना बना रहे हैं। नदी में डूबा बुजुर्ग, तलाश में जुटे स्वजन शारदा नदी के पास भैंसे चराने गया बुजुर्ग शारदा नदी में डूब गया। लोगों ने देखा तो उसे बचाने पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गौरा घोसियाना निवासी नत्था (75) शारदा नदी के पास भैंसे चरा रहे थे। पीछे चल रही गाय दलदल में फंस गई जिसे निकालने के लिए जा रहे थे। नदी के तेज बहाव में बह गए। परिवारजनों को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चल सका। शनिवार को फिर परिवारजन गोताखोरों की मदद से तलाश में लगे हुए हैं। देर शाम तक पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी