राज्य कर्मियों-शिक्षकों ने दिखाई ताकत, मांगी पुरानी पेंशन

राज्य कर्मियों व शिक्षकों समेत तमाम संगठनों ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:32 PM (IST)
राज्य कर्मियों-शिक्षकों ने दिखाई ताकत, मांगी पुरानी पेंशन
राज्य कर्मियों-शिक्षकों ने दिखाई ताकत, मांगी पुरानी पेंशन

लखीमपुर: राज्य कर्मियों व शिक्षकों समेत तमाम संगठनों ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के घटक संघ उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, उप्र कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर अधिकार मंच के सैंकड़ों कर्मचारी एकजुट हुए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा और जमकर नारेबाजी की।

21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पुष्कर ने मार्च 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी शिक्षक अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कहा जब सरकार सांसदों और विधायकों को पुरानी पेंशन दे रही है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं। यह सरकार की दोहरी नीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ सरकार राजनीति कर रही है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का बहाना लेकर शिक्षामित्रों को 45000 से 10000 पर लाकर रख दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार त्रिपाठी ने प्राथमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों, अनुदेशकों की मांगें विस्तार से रखी। कहा कि रसोइयों का मानदेय 10000 किया जाए। अनुदेशकों का मानदेय पूर्व की भांति बहाल करने की मांग की। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविद कुमार वर्मा ने माध्यमिक शिक्षकों की मांगों को रखते हुए सभी कर्मचारियों को भविष्य में इसी मंच के साथ रहकर सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए एकता बनाने की अपील की। कलेक्टर मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने लिपिक वर्ग की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट में आधे से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही है। जूनियर इंजीनियर पीडब्ल्यूडी जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को सरकार द्वारा क्षमता से अधिक कार्य देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस दौरान गया प्रसाद, बोरिग टेक्नीशियन संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्यदेव, महासंघ के संरक्षक सुखबीर सिंह, गोकुल प्रसाद, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे, शिक्षक संघ के समस्त ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक मंत्री, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, प्रभाकर शर्मा, रसोइया संघ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश, सिचाई संघ के जिलाध्यक्ष रहीस पाल सिंह, श्रुति दीक्षित ,राजेश कुमार गौतम, अजय मिश्रा, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी