'समाज को जोड़ने का काम करती है कांग्रेस'

लखीमपुर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के पक्ष में उनकी पत्नी नेहा प्रसाद एवं बहन जान्हवी प्रसाद ने गुरुवार को कस्ता विधानसभा क्षेत्र में सभाएं करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज को जोड़ने का काम करती है। कांग्रेस की सोच देश के सभी नागरिकों को साथ लेकर आगे बढ़ाने की है। कांग्रेस ने कभी भी जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होने दिया। इससे पहले नेहा प्रसाद एवं जान्हवी प्रसाद के कस्ता विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनका स्वागत किया। सभी कार्यक्रमों में क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 10:28 PM (IST)
'समाज को जोड़ने का काम करती है कांग्रेस'
'समाज को जोड़ने का काम करती है कांग्रेस'

लखीमपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के पक्ष में उनकी पत्नी नेहा प्रसाद एवं बहन जान्हवी प्रसाद ने गुरुवार को कस्ता विधानसभा क्षेत्र में सभाएं करते हुए कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज को जोड़ने का काम करती है। कांग्रेस की सोच देश के सभी नागरिकों को साथ लेकर आगे बढ़ाने की है। कांग्रेस ने कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होने दिया। इससे पहले नेहा प्रसाद एवं जान्हवी प्रसाद के कस्ता विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनका स्वागत किया। सभी कार्यक्रमों में क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। नेहा प्रसाद ने ग्राम दानपुर एवं ककरहिया में भी सभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ कस्ता विधानसभा प्रभारी सुजीता कुमारी, नवीन पांडेय, डॉ. एलआर राज, विजय पाल, रईस अहमद, रामसागर मिश्रा, दीपक बाजपेयी, राजीव मिश्रा, विनीत मिश्रा, विवेक शुक्ला, सर्वेश सिंह, रमेश निषाद, इरफान खान, मुसब्बिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी