सरकारी केंद्रों पर धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार

10447 किसानों से 78964 मीट्रिक टन धान की खरीद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM (IST)
सरकारी केंद्रों पर धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार
सरकारी केंद्रों पर धान खरीद ने पकड़ी रफ्तार

लखीमपुर: किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए खीरी जिले में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। डीएम की सख्ती का परिणाम है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद ने गति पकड़ ली है। इस बार जिले में धान की फसल अच्छी थी लेकिन, बाढ़ व बारिश के चलते जिले में फसलों का काफी नुकसान हुआ और धान खरीद भी देर से शुरू हो सकी।

जिले में अब तक 10447 किसानों से 78964 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली गई है। अब तक 3234.20 लाख रुपये का भुगतान भी करा दिया गया है। 31 जनवरी तक जिले में 267300 मीट्रिक टन धान की खरीद की जानी है। शासन के निर्देश पर डीएम सहित जिले के सभी अधिकारी सरकारी क्रय केंद्रों पर नजरें गड़ाए हैं।

सभी क्रय केंद्रों पर डीएम समेत सभी अधिकारियों का प्रतिदिन दौरा लग रहा है। हर दिन धान खरीद में बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों को धान क्रय केंद्रों पर नजर रखने और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने की हिदायत दी है। सरकार की मंशा अधिक से अधिक किसानों को धान बेचने की सुविधा दी गई है। किसानों का भुगतान भी उनके खातों में 72 घंटों के अंदर किया जा रहा है।

........

दिन वार खरीद

17 नवंबर को 5123.74 मीट्रिक टन,

18 नवंबर को 5195.19 मीट्रिक टन,

20 नवंबर को 5387.22 मीट्रिक टन,

22 नवंबर को 5281.61 मीट्रिक टन,

23 नवंबर को 5733.89 मीट्रिक टन,

25 नवंबर को 5476.92 मीट्रिक टन,

26 नवंबर को 4724.74 मीट्रिक टन,

27 नवंबर को 4284.82 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई।

...

मंडी वार धान खरीद

मंडी धान आवक मीट्रिक टन क्रय केंद्र खरीद मीट्रिक टन

लखीमपुर मंडी 13612.40 22 12499.00

गोला 9199.50 23 8534.00

पलिया 1128.30 07 1103.52,

मोहम्मदी 10401.60 15 9593.60

मैगलगंज 4988.68 08 4868.07

तिकुनिया 1871.25 09 1751.92

.......

कुल आवक की 95 प्रतिशत हो रही खरीद

कृषि उत्पादन मंडी समिति में लगभग कुल आवक धान का 95 प्रतिशत खरीद की जा रही है। अधोमानक पांच प्रतिशत धान की नीलामी नियमानुसार कराई जा रही है। जिलाधिकारी के मंडी समिति के निरीक्षण से शिकायतें लगभग हो चुकी है शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया जा रहा है।

लालमणि पांडेय

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी

chat bot
आपका साथी