महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

शुक्रवार की देर शाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार व सांसद अजय कुमार मिश्र टेनी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:22 PM (IST)
महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

लखीमपुर: शुक्रवार की देर शाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार व सांसद अजय कुमार मिश्र टेनी अपने संसदीय क्षेत्र लखीमपुर खीरी पहुंचे।

जहां उन्होंने विधायक (सदर) योगेश वर्मा के साथ जिला महिला चिकित्सालय में भारत सरकार द्वारा डीआरडीओ के सहयोग से बने एक हजार लीटर पर मिनट क्षमता वाले आक्सीजन प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर नवनिर्मित आक्सीजन प्लांट का शिलापट का अनावरण एवं फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने बटन दबाकर आक्सीजन प्लांट को चालू किया। यह आक्सीजन प्लांट भारत सरकार की ओर से डीआरडीओ ने बनाया।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जिले में 10 आक्सीजन प्लांट बनने प्रस्तावित थे, जिनमें छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व एक जिला चिकित्सालय, एक जिला महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो गए हैं। वहीं जल्द ही 200 बेड एमसीएच हास्पिटल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में शुरू हो जाएंगे। कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की काफी आवश्यकता थी। जिसका संज्ञान लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में आक्सीजन प्लांट लगवाए। देश में आक्सीजन के उत्पादन में अबतक 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह तत्पर है।

इस मौके पर डीएम डा. अरविद कुमार चौरसिया, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डा. शैलेंद्र भटनागर, एसडीएम सदर डा. अरुण कुमार सिंह, एसीएमओ डा. अश्विनी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के प्रतिनिधि अरविद संजय, अंबरीश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक( महिला) डा. ज्योति मल्होत्रा, डा. सीएस सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल यादव सहित डीआरडीओ के तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी