नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा, 57 और पॉजिटिव मिले

जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 429 हुई अब तक 11 की हो चुकी है मौत। नए मरीजों की पहचान के साथ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 429 हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 10:53 PM (IST)
नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा, 57 और पॉजिटिव मिले
नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा, 57 और पॉजिटिव मिले

लखीमपुर: खीरी जिले में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 57 नए मरीजों की पहचान हुई है। राहत की बात ये है कि रिपोर्ट में किसी मरीज के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। नए मरीजों की पहचान के साथ जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 429 हो गया है।

डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 625 रिपोर्ट आई, जिनमें 22 प्राइवेट लैब से पॉजिटिव मिले हैं। तीन अन्य लैब से, 28 एंटीजन व चार टू-नेट से पॉजिटिव पाए गए हैं।

तहसील सदर में सबसे ज्यादा 37 नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें शहर के मुहल्ला सिकटिहा व नौरंगाबाद में पांच-पांच, शास्त्रीनगर में तीन, हाथीपुर उत्तरी व सलेमपुर में दो-दो, राजापुर, गोकुलपुरी, राजगढ़, पंजाबी कॉलोनी, मिश्राना, निर्मलनगर, हाथीपुर, दीप्तिपुरवा, नई बस्ती में एक-एक, सैदीपुर में दो, सीएमओ ऑफिस का एक कर्मचारी, कुंतीपुरम में दो, वाजपेयी कॉलोनी, पुलिस लाइन, शिव कॉलोनी, झसियापुरवा व रामापुर में भी एक मरीजों की पहचान की गई है। धौरहरा कस्बे में एक मरीज मिला है। तहसील गोला गोकर्ण नाथ के बादलनगर कॉलोनी में एक, ऊंची भूड़ में दो, मुन्नूगंज में तीन, मैलानी में पांच, कुमारन टोला, मूड़ा विष्णु व पूर्वी दीक्षिताना में एक-एक मरीज मिले हैं। पलिया के बाजार फ‌र्स्ट व मोहम्मदी के अशोक चौराहा पर एक मरीज पाया गया है। चार संक्रमित व्यक्तियों को ट्रेस किया जा रहा है। इस तरह जिले में अब तक कुल 940 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें 500 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में जिले में कुल 429 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं अब तक 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी