किसानों की मददगार बन रहीं खांडसारी इकाइयां

लखीमपुर चीनी मिलों में भुगतान की समस्या और खांडसारी इकाइयों की लाइसेंसिग प्रणाली के सरलीक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:19 PM (IST)
किसानों की मददगार बन रहीं खांडसारी इकाइयां
किसानों की मददगार बन रहीं खांडसारी इकाइयां

लखीमपुर: चीनी मिलों में भुगतान की समस्या और खांडसारी इकाइयों की लाइसेंसिग प्रणाली के सरलीकरण के चलते खीरी जिले में ब्वायलर खांडसारी इकाइयों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल 18 इकाइयां संचालित थी।

इसवर्ष 26 खांडसारी इकाइयों ने 205.39 लाख क्विटल गन्ने की पेराई की है। इन इकाइयों ने 15.21 लाख क्विटल चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल 195.84 लाख क्विटल गन्ने की पेराई कर 14.17 लाख क्विटल चीनी का उत्पादन किया था। इस साल एक लाख क्विटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है। गोयल शुगर इंडस्ट्रीज नौवाखेड़ा ने 13.07 लाख क्विटल गन्ना की पेराई कर प्रथम स्थान पर रही है। गणेश शुगर इंडस्ट्रीज 12.58 लाख क्विटल गन्ने की पेराई कर दूसरे स्थान पर और 12.52 लाख क्विटल गन्ने की पेराई कर स्वास्तिक शुगर इंडस्ट्रीज बेलपुर तीसरे स्थान पर रही। खांडसारी इकाइयों ने चीनी उत्पादन का रिकार्ड तोड़ दिया।

नए निर्देशों के चलते चीनी मिल से 7.5 किमी की दूरी पर खांडसारी का लाइसेंस जारी किया जा रहा है। पहले यह दूरी चीनी मिल से 15 किलोमीटर थी। इसके अलावा जिले में लाइसेंस से मुक्त होने पर 28 गुड़ की इकाइयां जैविक गुड़ का उत्पादन कर रही है

.........

चार और नए लाइसेंस बढ़ेंगे

खीरी जिले में चार नए लाइसेंस जारी किए जाने हैं। इनकी प्रक्रिया विचाराधीन है। खांडसारी इकाई भी गन्ना की पेराई कर चीनी बनाते हैं। खांडसारी चीनी 100 रुपये क्विटल कम दाम पर बिकती है।

..............

पड़ोसी जिला सीतापुर में भी खांडसारी इकाइयां चीनी का उत्पादन कर रही हैं। चतुर्भुज खांडसारी उद्योग, कटेसर, सीतापुर, मैसर्स सरदार शुगर इंडस्ट्रीज, बेहटा मतूवा, सीतापुर

सीतापुर शुगर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, बेहटा पकौड़ी, सीतापुर बड़ी ब्वायलर इकाइयां चल रहीं है। इसके अलावा तीन छोटी इकाइयां चल रही हैं। इन इकाइयों ने 20.55 लाख क्विटल गन्ने की पेराई की और 1.45 लाख क्विटल शकर का उत्पादन किया है।

...........

क्या कहते हैं अधिकारी

खांडसारी इकाइयों की जीएसटी शून्य है। गुड़ बनाने वाली खांडसारी इकाइयों को पंजीकरण की भी आवश्यकता नहीं है। गन्ना विकास कमीशन भी स्थगित है।

सीएम उपाध्याय,

खांडसारी अधिकारी।

chat bot
आपका साथी