कलेक्ट्रेट में हुई खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, ब्लॉकों से भी वर्चुअल जुड़े किसान

लखीमपुर खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का बुधवार को डीएम डॉ. अरविद कुमार चौरसिया व सीडीओ अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:15 PM (IST)
कलेक्ट्रेट में हुई खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, ब्लॉकों से भी वर्चुअल जुड़े किसान
कलेक्ट्रेट में हुई खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, ब्लॉकों से भी वर्चुअल जुड़े किसान

लखीमपुर: खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का बुधवार को डीएम डॉ. अरविद कुमार चौरसिया व सीडीओ अरविद सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कृषि व उसके सहयोगी विभागों के स्टालों का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

डीडी कृषि डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने खरीफ की रणनीति व विभागीय योजनाओं पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। पीएम फसल बीमा योजना, फसल अवशेष जलाने से होने वाली हानियां व फसल अवशेष प्रबंधन के उपाय की जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अरविद कुमार चौरसिया ने कहा कि किसानों के चेहरे पर खुशहाली लाना प्रशासन की प्रतिबद्धता है। वर्तमान में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की प्रासंगिकता बताई। प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है, उनकी समस्याओं के निवारण के लिए कटिबद्ध है। कृषि विज्ञान केंद्र के कुशल कृषि वैज्ञानिक सदैव किसानों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने खरीद उत्पादकता गोष्ठी का संचालन किया। गोष्ठी में प्रगतिशील किसान यदुनंदन पुजारी ने केला, स्ट्रॉबेरी, पपीता, जिमीकंद, अदरक, हल्दी की खेती में ना केवल अपार संभावनाएं बताई बल्कि कम लागत में अधिक मुनाफा कैसे लिया जाए। इसके टिप्स दिए। इन्होंने इंटरक्रॉपिग को खेती का एक सशक्त माध्यम बताया। विकास तोमर ने किसान उत्पादक संगठन एसपीओ के फायदे बताकर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान डीडी कृषि डॉ योगेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह,डीसीओ बृजेश कुमार पटेल, जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना प्रमोद कुमार, एआर कोआपरेटिव सूर्य नारायण मिश्रा, कृषि वैज्ञानिक मो. सुहेल, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेश गौतम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी