नेपालियों का भारत आवागमन जारी

खजुरिया क्षेत्र में सीमा पार करके नेपालियों का आना लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:13 PM (IST)
नेपालियों का भारत आवागमन जारी
नेपालियों का भारत आवागमन जारी

लखीमपुर: खजुरिया क्षेत्र में सीमा पार करके नेपालियों का आना लगातार जारी है। गुरुवार को दर्जनों नेपाली बाजार में घूमते व सामान खरीदकर नेपाल वापस जाते देखे गए।

गुरुवार को खजुरिया बाजार में दर्जनों नेपाली नागरिक देखे गए जो खरीदारी करने के बाद वापस नेपाल गए। एक नेपाली ने बताया कि नेपाल पुलिस भारत आने से रोकती है जबकि यहां कि एसएसबी कुछ नहीं कहती। वह लोग नेपाल पुलिस से बचकर चोरी छिपे भारत आते हैं और रास्ता बदलकर वापस जाते हैं। वैसे भारत से नेपाल के लिए सामानों की तस्करी करने वाले शुरू से ही सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रतिबंध के बावजूद यहां से प्याज नेपाल जा रहा है। सबसे अधिक सामान पीलीभीत थाना क्षेत्र के कंबोजनगर व टाटरगंज से नेपाल पहुंच रहा है। कमलापुरी, खजुरिया, टिल्ला नंबर चार और पिलर नंबर 41 व 42 से नेपाली भारत आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी