नेपाल के सीएम को बताई बार्डर पर अवैध वसूली की समस्या

मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर नेपाल आने वाले पर्यटकों की समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मोहाना नदी पर स्थित पुल पर भारतीय वाहनों से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:33 PM (IST)
नेपाल के सीएम को बताई बार्डर पर अवैध वसूली की समस्या
नेपाल के सीएम को बताई बार्डर पर अवैध वसूली की समस्या

लखीमपुर: पलिया से नेपाल पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने सुदूर पश्चिम प्रदेश धनगढ़ी कैलाली के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से मुलाकात कर भारतीय पर्यटकों को होने वाली समस्याओं व नेपाल सीमा में बॉर्डर पर ही कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की समस्याओं को साझा किया।

शहर के व्यापारी नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल में शामिल रामचंद्र शुक्ला, कमल नाग, वीरेन देवल, आकाश गुप्ता के साथ बार्डर पर बसने वाले भारतीयों की समस्याओं को लेकर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश धनगढ़ी कैलाली के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर नेपाल आने वाले पर्यटकों की समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मोहाना नदी पर स्थित पुल पर भारतीय वाहनों से 80रुपये से डेढ़ सौ रुपये तक की अवैध वसूल की जाती है। जबकि पुल पार करते ही सुविधा की पर्ची अलग से काउंटर पर काटी जाती है। इसके अलावा वाहन आदि जरा भी नेपाल के वाहन या व्यक्ति से छू जाता है तो उनसे मारपीट कर हजारों रुपए जबरदस्ती वसूल किए जाते हैं। जिससे पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। रवि गुप्ता ने सुविधा प्राप्त वाहनों को गोदावरी, खंडाला व चिसापानी तक की इजाजत देने की भी मांग की और बॉर्डर पर नेपाल के टूरिस्ट स्थानों के हो¨ल्डग नक्शे व साहित्य उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए सुझावों व समस्याओं को अपने स्तर से समाधान कराने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी