व्यापारियों की सच्ची हितैषी है केंद्र की सरकार : टेनी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि केंद्र की सरकार है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:53 PM (IST)
व्यापारियों की सच्ची हितैषी है केंद्र की सरकार : टेनी
व्यापारियों की सच्ची हितैषी है केंद्र की सरकार : टेनी

लखीमपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि केंद्र की सरकार ही सही मायनों में व्यापारियों और उद्योगों की सच्ची हितैषी है। वे इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने उद्धमियों को सरकार द्वारा उनके हित मे किये गए कामों को बताया। उन्होंने कारोबार को आसान करने के लिए कई एक्ट खत्म किये गए इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह जिला प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। यहां के उद्यमी मेहनती है। आज शेयर मार्केट के डिविडेंट करीब 23 प्रतिशत है। दुनिया मे भारत पांचवे स्थान पर है। सोना का दाम इसी कारण कम हुआ है। हम कोरोना के महासंकट से उबर कर आगे बढ़ रहे हैं। उद्योगों के विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शनिवार को लखीमपुर में आईआईए द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में चैप्टर का शुभारम्भ किया गया। चैप्टर को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य सामान्य रूप से उद्योग और विशेष रूप से एमएसएमई के उत्थान के लिए सरकार के सहयोग से कार्य करना है। चैप्टर के उद्घाटन में विशिष्ठ अतिथि के रूप मे विधायक योगेश वर्मा, आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन भल्ला, कन्वेनर दीपक अग्रवाल साथ ही श्रम विभाग, पोल्यूशन कण्ट्रोल बोर्ड इलेक्ट्रिसिटी, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट, जीएसटी के अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में जीडीपी का कुल 30 प्रतिशत एमएसएमई द्वारा योगदान दिया जाता है। उद्यमियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वो चाहे उद्योगों में एनओसी से सम्बंधित हो, फायर एनओसी से सम्बंधित हो, इलेक्ट्रिसिटी से सम्बंधित हो, डिलेड पेमेंट से सम्बंधित हो या फिर अन्य सर्टिफिकेशन से सम्बंधित हो, इन सभी में सरलीकरण करने

की बहुत आवश्यकता है। जिससे कि प्रदेश में उद्योग लगाना आसान हो जाये और उद्यमी अपने समय की बचत के साथ साथ अपने उत्पादन पर भी ध्यान केन्द्रित कर सके। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त महेश पांडे, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, एक्सईन विद्युत प्रदीप वर्मा, गोपाल अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, अजय भल्ला सहित जिले के प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी