दो दिन बाद शुरू हो जाएगी महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी

जिले में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना को शासन की ओर से हरी झंडी दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 10:18 PM (IST)
दो दिन बाद शुरू हो जाएगी महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी
दो दिन बाद शुरू हो जाएगी महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी

लखीमपुर : जिले में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना को शासन की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। इस रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना गोला में हो रही है। फिलहाल यह महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी गोला कोतवाली परिसर में ही बनाई जाएगी। इसके लिए एक महिला एसआइ समेत दो हेड कांस्टेबल और अन्य स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। चौकी के लिए अन्य व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। आगामी आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इसका शुभारंभ किया जाएगा।

जिले का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। यहां मुख्यालय पर ही महिला थाना है। ऐसे में यहां एक महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की जरूरत थी, जिसकी मांग भी लोगों द्वारा की जा रही थी। अब शासन ने लखीमपुर समेत कुछ अन्य जिलों में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना का स्वीकृति दी है। इसके लिए सभी संबंधित जिलों में शासन की ओर से निर्देश भी भेजे गए हैं। इसी क्रम में यहां गोला में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनने जा रही है। इसके लिए महिला थाने की एसआइ सुनीता चौरसिया को बतौर चौकी प्रभारी तैनाती दी गई है। साथ ही अन्य स्टाफ में हेड कांस्टेबल कमला किशोर व विनोद दुबे, कांस्टेबल सोनू व दीपक और महिला आरक्षी अंशू व दीपिका त्यागी को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में तैनाती मिली है। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। स्टाफ की भी तैनाती कर दी गई है। आठ मार्च को मुख्यमंत्री वर्चुअल इसका शुभारंभ करेंगे। .. जब महिला कर्मी को दफ्तर में अंगूठी देने पहुंचा मनचला सदर कोतवाली इलाके में गुरुवार अपराह्न में अपने दफ्तर में बैठी एक महिला कर्मी को अंगूठी देने एक मनचला पहुंचा गया। महिला कर्मी के विरोध करने पर, वहां हंगामे की स्थिति भांपकर मनचला वहां से भाग गया।

घटना एक सरकारी दफ्तर में अपराह्न तकरीबन साढ़े चार बजे हुई बताई जा रही है। महिला कर्मी दफ्तर में बैठी थी, तभी एक युवक वहां बाइक से पहुंच गया। उसने महिला कर्मी को अंगूठी भेंट कर दी। इस पर महिला कर्मी ने विरोध किया। तब बात बढ़ने से पहले ही युवक वहां से चला गया। इस मामले में शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की सूचना अभी नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी