कोविड के चलते डेढ़ साल से सील भारत-नेपाल के सभी बार्डरों को खोलने के आदेश

बैठक में कोरोना काल के चलते बंद सभी बार्डरों को खोलने के निर्णय के बाद उसके आदेश जारी कर दिए गए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:21 PM (IST)
कोविड के चलते डेढ़ साल से सील भारत-नेपाल के सभी बार्डरों को खोलने के आदेश
कोविड के चलते डेढ़ साल से सील भारत-नेपाल के सभी बार्डरों को खोलने के आदेश

लखीमपुर: नेपाल सरकार ने भारत से जुड़े देशभर के सभी सीमाओं को खोलने का निर्णय लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना काल के चलते बंद सभी बार्डरों को खोलने के निर्णय के बाद उसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। नेपाल में कुछ महीने पहले स्थापित रही केपी शर्मा ओली सरकार के कोविड 19 संकट व्यवस्थापन संबंधी अध्यादेश खारिज हो जाने के बाद सरकार ने नया आदेश जारी कर भारत से जुड़ी सभी सीमाओं को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने बताया कि प्रधानमंत्री के संयोजकत्व में कोविड 19 निर्देशक समिति गठन की गई है। समिति में स्वास्थ्य मंत्री, अर्थ मंत्री, परराष्ट्र मंत्री, उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव व प्रधान सेनापति सदस्य हैं। सभी लोगों की बैठक में सीमा खोलने का निर्णय लिया गया है।

गौरीफंटा बार्डर पर तैनात नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आदेश की कापी जिला प्रशासन को मिलने के बाद जैसा अधिकारी बताएंगे वैसा होगा। अभी हम लोगों को कोई आदेश नही मिले हैं। आदेश मिलते ही उसका पालन कराया जाएगा। फिलहाल बार्डर खुलने की खबर से आमजनों के चेहरों पर चमक आ गई है।

तीन लाख से अधिक का सामान नेपाल सशस्त्र पुलिस ने पकड़ा

लखीमपुर: नेपाल सशस्त्र पुलिस बल कंचनपुर ने भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया तीन लाख का सामान पकड़ा है। 35वीं वाहिनी हेडक्वार्टर शैलेश्वरी कंचनपुर बार्डर आउट पोस्ट डोके बाजार, ब्रह्मादेव व गड्डाचौकी, दोधरा चांदनी, थापा चौक की गश्ती टीम ने भारत से तस्करी कर नेपाल ले जाया गया तीन लाख से अधिक का सामान लवारिस पकड़ा है।

बरामद सामान में पेंट, प्लास्टिक व बीड़ी, चीनी, तंबाकू व मिठाई सहित कीमती लकड़ी शामिल है। जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम व लकड़ी को वन रेंज कार्यालय में जमा किया गया है। नेपाल का सबसे बड़े पर्व दशहरा को लेकर क्षेत्रीय दुकानदारों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीमा के थारू गांवों की बाजारों व घरों में बने गोदामों में आतिशबाजी के साथ अन्य आवश्यक सामानों को एकत्र किया जाने लगा है। मौका मिलते ही रात के अंधेरे में लाखों का सामान जंगल के रास्ते भारत से नेपाल भेज दिया जाता है। दोनों देशों के बीच होने वाली लाखों के सामानों की तस्करी में तस्कर कस्टम विभाग को लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी