तिकुनिया में पांच गांव पर कटान का संकट

तिकुनिया के गांवों में आई बाढ़ का पानी घटने के बाद मोहाना नदी ने कटान रूपी भीषण तबाही शुरु की। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:04 PM (IST)
तिकुनिया में पांच गांव पर कटान का संकट
तिकुनिया में पांच गांव पर कटान का संकट

लखीमपुर : एक दर्जन गांवों में मोहाना नदी की बाढ़ का पानी तबाही मचाने के बाद वापस लौटा तो पांच गांव में भीषण कटान शुरू हो गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। नया पिड में भीषण कटान से खैरटिया बांध पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। तिकुनिया के एक दर्जन गांवो में बाढ़ की तबाही मचाने के बाद बाढ़ का पानी वापस लौटा तो ग्राम नया पिड, गंगानगर, रननगर, इन्द्रनगर व जसनगर में कटान तेज हो गया। जिससे ग्रामीणों में हाहाकार मच गया है। ग्राम नया पिड में भीषण कटान होने से खैरटिया बांध पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। जबकि मोहाना नदी कटान कर आबादी के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। मोहाना नदी की कटान से ग्राम गंगानगर व रननगर में आबादी पर भी कटान का खतरा मंडराने लगा है। इंद्रनगर में भी कटान के चलते घरों पर भी कटान का खतरा बना हुआ है। ग्राम जसनगर में हरे-भरे खेत लील रही मोहाना नदी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा कर रख दी है। नया पिड निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी ने उनके गांव में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के बाद मोहाना नदी कटान कर पूरा का पूरा गांव लील ने को बेताब है। ग्राम गंगानगर, रननगर, इंद्रनगर, नया पिड व जसनगर में हरियाली लीलती जा रही मोहाना नदी ने किसानों के चेहरे लटका कर रख दिए हैं। विडंबना तो इस बात की है कि प्रशासन बचाव कार्य करने की बजाय कुंभकरण की नींद सो रहा है।

chat bot
आपका साथी