बेटे ने कड़ी मेहनत से सीचा मां के सम्मान का बगीचा

मां अपनी औलाद व उसके सम्मान के प्रति सर्वस्व न्यौछावर करने को हर वक्त तैयार रहती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 10:51 PM (IST)
बेटे ने कड़ी मेहनत से सीचा मां के सम्मान का बगीचा
बेटे ने कड़ी मेहनत से सीचा मां के सम्मान का बगीचा

लखीमपुर: मां अपनी औलाद व उसके सम्मान के प्रति सर्वस्व न्यौछावर करने को हर वक्त तैयार रहती है वहीं बिजुआ ब्लॉक के सामान्य परिवार में जन्मे किसान (पेसे से शिक्षक) ने कड़ी मेहनत से मां के नाम दर्ज भूमि पर खेती करके प्रदेश स्तर पर मां को ख्याति दिलाई है। गन्ने की पैदावार में उत्तर प्रदेश के इस किसान का दबदबा रहा। पौधा संवर्ग में लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ निवासी विरेंद्र शुक्ला की माता राजेंद्री देवी पत्नी जागेश्वर प्रसाद को राज्य गन्ना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भुसरेड्डी द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 के लिए राज्य स्तरीय गन्ना उत्पादन पुरस्कार की घोषणा की गई है। जिसमें पौधा गन्ना संवर्ग में बिजुआ निवासी राजेंद्री देवी पत्नी जागेश्वर प्रसाद का भी नाम है जिनको पचास हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया जायेगा। 2021 के राज्य स्तरीय उत्पादकता पुरस्कार हेतु लखीमपुर खीरी व बागपत के गन्ना किसान विजई घोषित हुए हैं। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप गन्ना विकास विभाग द्वारा निरंतर राज्य स्तरीय गन्ना प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रदेश के गन्ना किसानों के मध्य स्वस्थ प्रतियोगी भावना का संचार करते हुए उनकी आय को बढ़ाने का सकारात्मक कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश आयुक्त गन्ना व चीनी संजयआर भूसरेड्डी ने पुरस्कार की घोषणा की है। पौधा गन्ना संवर्ग में राजेंद्री देवी ने 0238 प्रजाति का 2471 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय उत्पादकता पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गन्ने की उपज को अधिकतम बढ़ाने के लिए गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करना है। गन्ना कृषकों के बीच ऐसी जागरूकता पैदा करना है जो दूसरे गन्ना कृषकों के लिए प्रेरक साबित हो सके। इस योजना के पुरस्कारों का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में किया जाएगा। समारोह में गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी