छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति दी गई जानकारियां

एक गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। गोष्ठी में छात्राओं को डेरी उत्पादों में मिलावट से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया साथ ही मिलावटी वस्तुओं के इस्तेमाल से होने वाली जानकारियां भी दी गयी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 10:35 PM (IST)
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति दी गई जानकारियां
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति दी गई जानकारियां

लखीमपुर: आर्यकन्या महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता के संदर्भ में एक गोष्ठी का आयोजन बुधवार को किया गया। गोष्ठी में छात्राओं को डेरी उत्पादों में मिलावट से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया साथ ही मिलावटी वस्तुओं के इस्तेमाल से होने वाली जानकारियां भी दी गई। गोष्ठी में डॉ. नजर अंसारी ने बताया कि डेरी उत्पाद घातक रसायन से युक्त हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के बजाय, हानिकारक है। उन्होंने विस्तार में ब्लड शुगर और शुगर के विभिन्न स्तर, उपाय और बचाव पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को दवा और डॉक्टर पर निर्भर होने की बजाय, स्व उपचार अपनाने की सलाह दी। प्राचार्या डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने भी विषय पर विचार रखते हुए आयुर्वेद को अपनाने की बात कही। इस दौरान एनके मिश्र, डॉ. शशि प्रभा वाजपेयी, शिवा अवस्थी समेत कॉलेज के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी