88 हजार बरामद, सात जुआरी पुलिस के फंदे में

संवादसूत्र गौरीफंटा(लखीमपुर) सीमा पार नेपाल में कैलाली पुलिस ने धनगढ़ी उप-महानगरपालिका के वार्ड तीन में सात जुआरियों को पकड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:35 PM (IST)
88 हजार बरामद, सात जुआरी पुलिस के फंदे में
88 हजार बरामद, सात जुआरी पुलिस के फंदे में

लखीमपुर: सीमा पार नेपाल में कैलाली पुलिस ने धनगढ़ी उप-महानगरपालिका के वार्ड तीन में सात जुआरियों को पकड़ा है। फड़ से 88 हजार की नकदी सहित तीन गड्डी ताश भी बरामद हुआ । दशहरा पर्व से कार्तिक पूर्णिमा तक नेपाल में जुआ खेला जाता है। ताश के प्रेमी ज्यादातर अपना समय ताश खेल कर भाग्य अजमाते हैं। इस खेल में दर्जनों परिवार बर्बाद हो जाते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए जिला पुलिस कार्यालय ने कई दिनों से धर पकड़ अभियान छेड़ रखा है। अभी तक पुलिस दो दर्जन से अधिक लोगों को पकड़कर कार्रवाई कर चुकी है। भारत सीमा वर्ती क्षेत्रों से भी तमाम जुआरी नेपाल आते हैं, नेपाल में संचालित कैसिनों में तो सैकड़ों की संख्या में भारतीय नागरिक जुआ खेलने रोज ही जाते हैं और लाखों रुपया हारकर भारत लौट आते हैं। खास बात यह कि कैसिनो में नेपाली नागरिकों का प्रवेश वर्जित है।

chat bot
आपका साथी