अब गंगानगर में खेत काट रही मोहाना नदी, बढ़ी दहशत

गंगानगर में मोहाना नदी ने तेज कटान शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:53 PM (IST)
अब गंगानगर में खेत काट रही मोहाना नदी, बढ़ी दहशत
अब गंगानगर में खेत काट रही मोहाना नदी, बढ़ी दहशत

लखीमपुर : गंगानगर में मोहाना नदी ने तेज कटान शुरू कर दिया है। मोहाना नदी खेत काटते हुए तेजी से आबादी की तरफ बढ़ रही है। उधर रननगर व इंद्रनगर में मोहाना नदी की कटान धीमी पड़ने से लोगों में राहत की सांस है।

ग्राम रननगर व इंद्रनगर में तबाही मचाने के बाद मोहाना नदी ने ग्राम गंगानगर में भी तेजी से कटान शुरू कर दिया है। किसानों के खेत लीलती हुई मोहाना नदी तेजी से आबादी की तरफ बढ़ रही है। मोहाना नदी गंगानगर में किसान होशियार सिंह, क्षबेक सिंह आदि के खेत लीलती हुई भीषण तबाही मचाए हुए है। ग्राम रननगर की पुरविया बस्ती में कटान धीमा है। उधर ग्राम इंद्रनगर में भी कटान धीमा पड़ने से कटान पीड़ितों में राहत है। ग्राम प्रधान पति चरणजीत सिंह ने बताया कि रननगर की पुरविया बस्ती में कटान धीमा पड़ा है लेकिन, गंगानगर में किसानों के खेत तेजी से काटती हुई मोहाना नदी आबादी की तरफ बढ़ रही है। तिकुनिया के इन सभी गांव में कई वर्षों से मोहाना नदी कटान रूपी भीषण तबाही मचाती हुई आ रही है। विडंबना तो इस बात की है कि सिचाई विभाग कटान के रूप में आई बड़ी तबाही से राहत दिलाने के लिए कोई बड़े कदम नहीं उठा रही है। सिचाई विभाग द्वारा केवल अस्थाई कार्य कर सरकार का लाखों करोड़ों रुपया पानी में बहाया जा रहा है। बल्लियों के सहारे व परक्यूनपाइन स्टेट के सहारे कटान रोकना बड़ा मुश्किल कार्य है। फिर भी सिचाई विभाग इन कार्यों के जरिए कटान रोकने के नाम पर खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। बोल्डरों व पत्थरों से ही कटान रोकना संभव

जब तक सिचाई विभाग मोहाना नदी की कटान रूपी तबाही रोकने के लिए बोल्डरों व पत्थरों से कोई बड़ा कार्य शुरू नहीं करती है जब तक इलाके के लोगों को कटान से राहत मिलना संभव नहीं है। सिचाई विभाग के जेई हरीश वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जैसा कार्य करने को कहा जाता है वैसा ही कार्य किया जा रहा है हालांकि जेई भी बोल्डरों व पत्थरों से होने वाला कार्य मजबूत कार्य मानते हैं।

chat bot
आपका साथी