पहाड़ों पर बरसात से यूपी में आई आपदा : महेंद्र सिंह

सरकार और प्रशासन ने मजबूती से संभाला मोर्चा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:09 PM (IST)
पहाड़ों पर बरसात से यूपी में आई आपदा : महेंद्र सिंह
पहाड़ों पर बरसात से यूपी में आई आपदा : महेंद्र सिंह

लखीमपुर : जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि बीते दिनों पहाड़ों पर हुई मूसलधार बरसात के कारण प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की विभीषिका सामने आई लेकिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार व प्रशासन के सभी तंत्रों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ इसका मुकाबला किया। सरकार और प्रशासन के लोग हर मोर्चे पर पूरी मुस्तैदी के साथ रात -रात भर डटे रहे। अब लगभग हर जगह स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन की टीमें पूरे मनोयोग से अपना दायित्व निभा रही हैं। जल शक्ति मंत्री शुक्रवार को लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के हवाई सर्वेक्षण के बाद यहां शारदा नगर में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।

मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा है कि वह शारदा नगर बैराज पर समीक्षा बैठक करने आए थे। जहां देखा कि बहुत सारे गांव में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। हमारी पुलिस प्रशासन बहुत सजगता से निगरानी कर रही है। एसडीआरएफ की टीम, एसएसबी की टीम, आरबीएस की टीम, पीएससी की टीम, प्रोडक्शन की टीम जिला प्रशासन के सभी अंतर विभागीय लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। खीरी जिले में प्रभावित इलाकों में 80 नाव लगी हुई है। 16 मोटर बोट लगे हुए हैं, वायुसेना के हेलीकाप्टर तक से बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है। 545226 क्यूसेक पानी शारदा नदी व घाघरा नदी में आया है। घाघरा नदी में 491000 क्यूसेक पानी आया है। जिले के 300 गांव में और घरों में पानी घुस गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को समीक्षा बैठक के दौरान सभी को निर्देशित किया कि गांव में भोजन के पैकेज व दवाई की व्यवस्था करें। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाए, इसीलिए यहां पर शुक्रवार को समीक्षा बैठक सभी लोगों ने मिलकर की है। इस मौके पर डीएम अरविद कुमार चौरसिया, एसडीएम अरुण सिंह, एसपी विजय ढुल्ल, एडिशनल एसपी अरुण सिंह, सीओ सदर अरविद कुमार वर्मा , सुनील सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष, सदर विधायक योगेश वर्मा, निघासन विधायक शशांक वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, रंजन कुमार नोडल अध्यक्ष आयुक्त लखनऊ मंडल ऐसी धर्मेंद्र कुमार जेपी सिंह अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिचाई विभाग जेई सिचाई खंड शारदा नगर आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी