अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जलकर राख

संवादसूत्र धौरहरा (लखीमपुर) क्षेत्र के कलुआपुर के मजरा मैला में अज्ञात कारणों से दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। जिससे दो घर जल गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने रौद्र रुप धारण कर दो परिवारों की गृहस्थी जलाकर राख कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 10:05 PM (IST)
अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जलकर राख
अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जलकर राख

लखीमपुर : क्षेत्र के कलुआपुर के मजरा मैला में अज्ञात कारणों से दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। जिससे दो घर जल गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने रौद्र रूप धारण कर दो परिवारों की गृहस्थी जलाकर राख कर दी। सूचना दिए जाने के बाद भी फायर बिग्रेड के न पहुंचने के चलते लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। क्षेत्र के मैला गांव में ध्रुव मिश्र के घर से लगी आग ने पड़ोस के लक्ष्मीनरायन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बेकाबू आग ने घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलाकर राख कर दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सुनील दत्त ने नुकसान का आकलन कर जल्द ही अहेतुक सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी