आग से दो घर जलकर राख

बीती रात कस्ता दलित बस्ती निवासी संदीप पुत्र मुन्ना रैदास के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 10:58 PM (IST)
आग से दो घर जलकर राख
आग से दो घर जलकर राख

लखीमपुर: बीती रात कस्ता दलित बस्ती निवासी संदीप पुत्र मुन्ना रैदास के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग फैलते ही लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन, काबू नहीं पा सके। संदीप मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता है। अब उसके सामने सिर छिपाने तक की जगह नहीं बची है। लेखपाल शिव कुमार सिंह ने घटनास्थल पर जाकर आग का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी