हाथियों ने रौंदी फसल, सदमे में महिला की मौत

दुधवा के सठियाना रेंज में हाथियों ने किसानों के गन्ने की फसल को रौंद कर तहस-नहस कर दिया। मंझरा पूरब के बीच सड़क मार्ग पर विचरण करता बाघ दिखने से दहशत है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jul 2020 10:55 PM (IST)
हाथियों ने रौंदी फसल, सदमे में महिला की मौत
हाथियों ने रौंदी फसल, सदमे में महिला की मौत

लखीमपुर: दुधवा के सठियाना रेंज में सुमेर नगर चौकी के पास हाथियों ने किसानों के गन्ने की फसल को रौंद कर तहस-नहस कर दिया। हाथियों को भगाने व फसल के नुकसान होने के सदमे में एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सुमेर नगर चौकी के पास के रहने वाले चटक यादव के खेत में शुक्रवार को जंगली हाथी घुस आए और उसकी गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। हाथियों ने रमाकांत की खेत में भी उत्पात मचाया और करीब आधा एकड़ फसल रौंद दी। चटक यादव की पत्नी पन्ना देवी ने हाथियों को भगाने का प्रयास भी किया लेकिन हाथी भागे नही और उसकी फसल को खाते रहे। इस बीच गांव के अन्य लोग आगे और उन लोगो ने शोर मचाकर व आग जलाकर हाथियों को किसी तरह भगाया। लेकिन इस दौरान पन्ना देवी को दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना था कि उन्हें फसल के नुकसान होने के सदमा लगा, जिससे दिल का दौरा पड़ा। रास्ते में घूमता दिखा बाघ, दहशत मंझरा पूरब के बीच सड़क मार्ग पर विचरण करता बाघ दिखने से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों में दहशत है। खैरटिया निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि वह लोग मंझरा जा रहे थे तो पीपल के पेड़ के पास सड़क पर बाघ दिखने पर घबरा गए। जसपाल सिंह ने बताया कि यह बाघ अक्सर यहां देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि ट्रेन और बस यातायात बंद होने के कारण उन्हें अपने वाहनों से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। बाघ की दस्तक से इलाके के लोग दहशत में है। सूचना पर वन दरोगा सतीश कुमार व बीट प्रभारी आर एस पांडे ने मौका मुआयना किया। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि शाम चार बजे के बाद इस मार्ग से न गुजरे। शाम के समय बाघ इस मार्ग पर आ जाता है। उन्होंने दैनिक जागरण को बताया कि खैरटिया मंझरा पूरब के बीच जिस मार्ग पर बाघ देखा जाता है वह कतर्निया रेंज के अंतर्गत आता है। जिसकी जानकारी उनके द्वारा कतर्निया रेंज के अधिकारियों को भी दी है। वह लोग भी समय-समय पर दो पहिया वाहन चालकों, साइकिल सवार लोगों को आगाह करते रहते हैं कि शाम के समय इस मार्ग से न गुजरे।

chat bot
आपका साथी