जंगली हाथियों का उत्पात जारी, सात एकड़ फसल नष्ट की

बफर जोन की भीरा रेंज के जंगलों में आए नेपाली हाथियों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:20 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:20 PM (IST)
जंगली हाथियों का उत्पात जारी, सात एकड़ फसल नष्ट की
जंगली हाथियों का उत्पात जारी, सात एकड़ फसल नष्ट की

लखीमपुर : बफर जोन की भीरा रेंज के जंगलों में आए नेपाली हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों ने लगभग सात एकड़ धान और गन्ने की फसल नष्ट कर दिया। फसल नष्ट होने से किसानों की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। लगभग दो दर्जन के आसपास जंगल में मौजूद इन हाथियों ने पलनापुर के साथ छेरासी के जंगल के निकट किसानों की गन्ना व धान की फसल चौपट कर दी। फसलों की रखवाली के लिए बनाई गई झोपड़ी में मौजूद मजदूरों ने हाथियों की चिंघाड़ सुनकर उन्हें भगाने की कोशिश की तो हाथियों ने उन्हें भी दौड़ा लिया। मजदूरों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई पर गुस्साए हाथियों ने उनकी झोपड़ी को तहस नहस कर दिया। हाथी हांका लगाने पर भीरा वन रेंज के जंगल से गोला रेंज की ओर चले गए हैं।

इस मामले में रेंजर आरबी बर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा जंगली हाथियों को पटाखे आदि दाग कर तथा शोर शराबा कर भगाया गया है। हाथी हांका लगाने पर भीरा वन रेंज के जंगल से गोला रेंज की ओर चले गए हैं। किसानों की नष्ट की गई फसलों की सूची संबंधित ग्राम प्रधानों से राजस्व अभिलेखों के अनुसार बनाकर देने को कहा गया है। इसके बाद क्षेत्रीय फारेस्ट गार्ड द्वारा इसका सत्यापन करने के बाद मुआवजे के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। साथ ही इन हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। प्रयास है कि इनको आबादी की ओर बढ़ने से रोका जा सके और फसलों को नष्ट होने से बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी