तिकुनिया इलाके में मृत मिला नर हाथी, मचा हड़कंप

लखीमपुर तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र की कर्तनिया वन रेंज में मृत नर हाथी मिलने से हड़कंप मच गया। मृत नर हाथी में आ रही दुर्गंध से रात में ही उसकी हुई मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 10:07 PM (IST)
तिकुनिया इलाके में मृत मिला नर हाथी, मचा हड़कंप
तिकुनिया इलाके में मृत मिला नर हाथी, मचा हड़कंप

लखीमपुर: तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र की कर्तनिया वन रेंज में मृत नर हाथी मिलने से हड़कंप मच गया। मृत नर हाथी में आ रही दुर्गंध से रात में ही उसकी हुई मौत का अंदाजा लगाया जा रहा है। वन अधिकारी बीमारी के चलते नर हाथी की मौत की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम के बाद ही जानकारी देने की बात कह रहे हैं।

तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के खैरटिया इलाके से तीन किलोमीटर दूर रेलवे पटरी से 50 मीटर अंदर जागीर सिंह के खेत के नजदीक सुबह 8 बजे एक मृत नर हाथी देखा गया। मृत नर हाथी का शरीर रेलवे की भूमि और कर्तनिया रेंज मे था। सूचना पाकर मौके पर लोगों का हुजूम लग गया। कर्तनिया व खीरी क्षेत्र के वन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वन क्षेत्राधिकारी कर्तनिया रेंज पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना सुबह 8 बजे ही लग गई थी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया। उन्होंने बताया कि नर हाथी की मौत बीमारी के चलते होने की आशंका जताई जा रही है। फिर भी पीएम के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। इधर सूचना पर शाम साढ़े चार बजे वन विभाग के एसडीओ यशवंत भी मौके पर पहुंच गए। एसडीओ यशवंत ने बताया कि तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया जाएगा, जो मृत नर हाथी का पोस्टमार्टम करेगा। इस अवसर पर खीरी वन क्षेत्राधिकारी दिनेश बडोला भी अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी