थारू क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं: विभा सिंह

है यहां के बच्चों की जितनी प्रशंसा की जाय वो कम है और उन्होंने इसका श्रेय विद्यालय के प्रिसिपल यूके सिंह व स्टाफ को देते हुए कहा आवासीय विद्यालय एक परिवार जैसा होता है और जब परिवार मुखिया द्वारा अच्छा मार्गदर्शन दिया जाएगा तभी ये सम्भव हो पाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चे इस साल अच्छे अंकों से शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ यहां के बच्चों द्वारा देश प्रदेश में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र यादव ने किया। मौजूदा लोगों में आकांक्षा समिति की सदस्य मधुलिका त्रिपाठी मीरा तिवारी ममता सिंह सहित शिक्षका दिव्या गजेंद्र यादव अभिभावक सहित सैकड़ों बच्चे व स्टाफ थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 10:48 PM (IST)
थारू क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं: विभा सिंह
थारू क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं: विभा सिंह

लखीमपुर: थारू बाहुल्य क्षेत्र चंदनचौकी के ग्राम सोनहा में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति की अध्यक्षा विभा सिंह थी। इस अवसर पर मेधावी छात्र सम्मानित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा थारू बाहुल्य क्षेत्र के बच्चे वाकई प्रतिभा के धनी हैं। कम संसाधनों के बावजूद पढाई, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन ये दर्शाता है यहां के बच्चों की जितनी प्रशंसा की जाय वो कम है और उन्होंने इसका श्रेय विद्यालय के प्रिसिपल यूके सिंह व स्टाफ को देते हुए कहा आवासीय विद्यालय एक परिवार जैसा होता है और जब परिवार मुखिया द्वारा अच्छा मार्गदर्शन दिया जाएगा तभी ये सम्भव हो पाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चे इस साल अच्छे अंकों से शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों के बारे में अवगत कराने के साथ-साथ यहां के बच्चों द्वारा देश प्रदेश में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र यादव ने किया। मौजूदा लोगों में आकांक्षा समिति की सदस्य मधुलिका त्रिपाठी, मीरा तिवारी, ममता सिंह सहित शिक्षिका दिव्या, गजेंद्र यादव, अभिभावक सहित सैकड़ों बच्चे व स्टाफ थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी