यातायात व्यवस्था सुधारने को लगेंगे चौराहों पर सिग्नल

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अब प्रमुख चौराहों पर जल्दी ही नगर पालिका पालिका। ट्रैफिक सिग्नल के द्वारा शहर का ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। डिजिटल होगी यातायात व्यवस्था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 10:40 PM (IST)
यातायात व्यवस्था सुधारने को लगेंगे चौराहों पर सिग्नल
यातायात व्यवस्था सुधारने को लगेंगे चौराहों पर सिग्नल

लखीमपुर: शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अब प्रमुख चौराहों पर जल्दी ही नगर पालिका परिषद की ओर से सिग्नल लगवाए जाएंगे। ट्रैफिक सिग्नल के द्वारा शहर का ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। नए साल के पहले ही यह सिग्नल शहर के सदर चौराहे, राजापुर चौराहे, सौजन्या चौक, नहर के आसपास आदि कई चिन्हित जगहों पर लगेंगे।

अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की सहमति से यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से शहर में छह जगहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे। इन जगहों पर सबसे ज्यादा यातायात का भार रहता है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा व्यस्त चौराहों को ये सुविधा दी जाएगी। सदर चौराहे पर सबसे ज्यादा यातायात अनियंत्रित होता है। इसके अलावा बेहजम बाईपास पर भी सिग्नल लगाकर वहां के यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। जाम न लगे इसके लिए ओवरब्रिज के आसपास भी सिग्नल लगाए जाएंगे। यह सभी डिजिटल सिग्नल होंगे जो अपने आप ऑटोमेटिक व्यवस्था से चलेंगे। नगर में लोगों का आवागमन सुगम हो और दुर्घटना से बचाव हो इसके लिए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निरुपमा वाजपेयी की सहमति से शासन को करीब एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिसके दिसंबर तक स्वीकृत हो जाने के बाद काम शुरू किया जाना है।

chat bot
आपका साथी