युवक के पेट में चाकू घोपा, पिटाई से जिलाध्यक्ष जख्मी

संवादसूत्र लखीमपुर गुरुवार को शहर में दो जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई जिसमें उप्र सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घोसियान निवासी टेनी दोपहर करीब तीन बजे इमली चौराहा रोड से अपने घर की ओ जा रहे थे तभी दुर्गापुरम मुहल्ले के एक युवक ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पेट व पीठ में चाकू मार कर फरार हो गया। लोगों ने जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सुबह आठ बजे सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक वाल्मीकी सिविल लाइन में सफाई करवाने जा रहे थे तभी हाथीपुर में बजरंग बली मंदिर के पास पहले से घात लगाकर खड़े सुधीर ने रोक कर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गई। जिसके बाद अशोक को लात-घूसों से जमकर पीटा। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 09:34 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:34 PM (IST)
युवक के पेट में चाकू घोपा, पिटाई से जिलाध्यक्ष जख्मी
युवक के पेट में चाकू घोपा, पिटाई से जिलाध्यक्ष जख्मी

लखीमपुर: गुरुवार को शहर में दो जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें उप्र सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घोसियान निवासी टेनी दोपहर करीब तीन बजे इमली चौराहा रोड से अपने घर की ओ जा रहे थे, तभी दुर्गापुरम मुहल्ले के एक युवक ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पेट व पीठ में चाकू मार कर फरार हो गया। लोगों ने जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सुबह आठ बजे सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक वाल्मीकी सिविल लाइन में सफाई करवाने जा रहे थे तभी हाथीपुर में बजरंग बली मंदिर के पास पहले से घात लगाकर खड़े सुधीर ने रोक कर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायर मिस हो गई। जिसके बाद अशोक को लात-घूसों से जमकर पीटा। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।

chat bot
आपका साथी