मोहाना आर्य घाट की भारतीय भूमि पर नेपालियों के दाह संस्कार पर रोक

धनगढ़ी नगर महापालिका ने दो वैकल्पिक स्थानों का किया चयन। नेपाल सरकार ने इसपर रोक लगा दी है। धनगढ़ी उप महानगर पालिका ने रोक लगाते हुए उसका विकल्प उपलब्ध कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:07 AM (IST)
मोहाना आर्य घाट की भारतीय भूमि पर नेपालियों के दाह संस्कार पर रोक
मोहाना आर्य घाट की भारतीय भूमि पर नेपालियों के दाह संस्कार पर रोक

लखीमपुर : भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के कड़े एतराज के बाद मोहाना आर्य घाट की भारतीय भूमि पर नेपाली नागरिक अब दाह संस्कार नहीं कर पाएंगे। नेपाल सरकार ने इसपर रोक लगा दी है।

धनगढ़ी उप महानगर पालिका कैलाली ने मोहाना नदी के किनारे आर्य घाट की भारतीय भूमि पर दाह संस्कार करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए महापालिका ने दो अन्य स्थानों का चयन कर उसकी घोषणा भी कर दी है। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड नंबर नौ व 11 के बीच में पड़ने वाले त्रिवेणी घाट व वार्ड नंबर तीन स्थित बालका मंदिर के पीछे घाट पर दाह संस्कार करने के लिए नगरवासियों से अनुरोध किया गया है। वार्ड नंबर दो के अध्यक्ष नरबहादुर ने भी नगरवासियों से अब यहां पर दाह संस्कार करने के लिए आग्रह किया गया है। दो सप्ताह पूर्व भारतीय भूमि पर नेपाली सेना की देखरेख में एक कोरोना संक्रमित का शव दफनाए जाने के बाद भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों ने उसपर कड़ा एतराज जताया था।

कैलाली के जिलाधिकारी यज्ञराज बोहरा ने लखीमपुर के जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार से बैठक में भारतीय भूमि पर अब दाह संस्कार न होने देने की बात कही थी।

जिसके परिप्रेक्ष्य में ही धनगढ़ी उप महानगर पालिका ने रोक लगाते हुए उसका विकल्प उपलब्ध कराया है।

chat bot
आपका साथी