गोरक्षा से ही संभव है राष्ट्र की रक्षा

लखीमपुर : गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। संस्कार भारती के तत्वावधान में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:02 PM (IST)
गोरक्षा से ही संभव है राष्ट्र की रक्षा
गोरक्षा से ही संभव है राष्ट्र की रक्षा

लखीमपुर : गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। संस्कार भारती के तत्वावधान में सैधरी स्थित गो संवर्धिनी सभा के बैनर तले गोशाला में कार्यक्रम किया गया। यहां विचार गोष्ठी में संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष राज किशोर पांडेय 'प्रहरी' ने कहा कि गोरक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा संभव है। जब ऊर्जा के सारे साधन कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस के भंडार चुक जाएंगे तो गाय ही सहारा बनेगी। उन्होंने बताया कि आइआइटी रुड़की के तीन युवा वैज्ञानिकों ने 100 किलोग्राम गोबर से 100 घन मीटर एलपीजी बनाने में सफलता प्राप्त की है। गोशाला के प्रबंधक राजकुमार शुक्ल के संयोजन में गो पूजन तथा हवन पूजन किया गया। प्रदर्शनी में गोपालकों को प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। पहले स्थान पर राजकुमार ¨सह, दूसरे मोनू तथा तीसरे स्थान पर श्याम कुमार रहे। जिन्हें अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्त ने पुरस्कृत किया। सांत्वना पुरस्कार में रामेंद्र कुमार, सत्रोहन लाल, राकेश कुमार, यमुना देवी, छोटकन्ने को भी पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक राजकुमार शुक्ल ने कहा कि गोशाला में 65 गोवंश हैं। इस बार 72 वां गोपाष्टमी सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम में व्यापारी नेता अनिल शुक्ला, कमलेंद्र शुक्ला, राजीव तिवारी, र¨वद्र ¨सह, दिव्या ¨सह, परशुराम मिश्र, शारदा प्रसाद, मुन्ना लाल त्रिवेदी, रामसेवक मिश्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी