शिकंजा कसता जा रहा कोरोना, 408 नए मरीज मिले

जिले में कोरोना वायरस अपना शिकंजा कसता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:11 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:11 PM (IST)
शिकंजा कसता जा रहा कोरोना, 408 नए मरीज मिले
शिकंजा कसता जा रहा कोरोना, 408 नए मरीज मिले

लखीमपुर: जिले में कोरोना वायरस अपना शिकंजा कसता जा रहा है। खास कर शहरी इलाकों में कोरोना की रफ्तार दो गुनी होती जा रही है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ लैब से कुल 567 रिपोर्ट आई है, जिसमें 270 पॉजिटिव व 297 निगेटिव मिले हैं। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 301 पॉजिटिव आए हैं।

सबसे ज्यादा ब्लॉक लखीमपुर में 269 नए मरीजों की पहचान हुई है। सबसे कम ब्लॉक नकहा में दो, फूलबेहड़ में चार, ईसानगर में एक, धौरहरा में दो, निघासन में 17, रमियाबेहड़ में 12, बांकेगंज में छह, पसगवां में तीन, मितौली में 14, कुंभी में 32, पलिया में 21, बिजुआ में पांच, बेहजम में आठ, मोहम्मदी में 12 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल 10520 केस मिल चुके हैं। जिसमें 7835 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय पूरे जिले में 2576 एक्टिव केस है। कोरोना की वजह से जिलेभर में 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

नगर पालिका के सभासद की मौत क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की भीड़ के साथ सोमवार को नगर पालिका के एक सभासद की मौत हो गई। सभासद को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रंगरेजान वार्ड-2 के सभासद मनोज गुप्ता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने दवा ली पर कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार को तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां पर उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लखीमपुर भेज दिया गया। वहां पर कई घंटे तक उनका उपचार ही नहीं हुआ। इस दौरान उनका आक्सीजन लेबल गिरता गया और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी