किसानों की समस्याओं पर चुप्पी साधे है भाजपा सरकार

जितिन प्रसाद ने ग्रामीणों संग बैठक की, उनकी समस्याएं जानी और बीजेपी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 10:52 PM (IST)
किसानों की समस्याओं पर चुप्पी साधे है भाजपा सरकार
किसानों की समस्याओं पर चुप्पी साधे है भाजपा सरकार

लखीमपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सहालकों के समय गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों को अपने घर में शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में पैसे की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को गन्ने का भुगतान चीनी मिलें नहीं दे रही हैं और भाजपा सरकार मौन धारण किए हुए है। भाजपा शासन में किसानों को जितने संकट से गुजरना पड़ रहा है, आजादी के बाद आज तक इतना संकट किसानों ने कभी नही झेला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार को ये बातें धौराहरा विधानसभा के रंजीतगंज गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

जितिन प्रसाद ने कहा किसानों को दिसंबर माह से गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। किसानों का गन्ना, मिलें लेकर अपना व्यवसाय बढ़ा रही हैं और किसान एक-एक पैसे के लिए तरस रहे हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए आर्थिक मदद करना तो दूर की बात है उनका खुद का भुगतान भाजपा शासन में नहीं हो रहा है। शादी-ब्याह का समय है। हर परिवार में शादी-ब्याह है। इसमें किसान आर्थिक तंगी के कारण अपनी मनपसंद के उपहार आदि भी नही दे पा रहे हैं।भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले किसानों के सामने बड़े-बड़े वादे किए थे। सरकार बनने के बाद भाजपा शासन कमरों में बैठ कर किसानों की समस्याओं पर सिर्फ चर्चा कर रहा है। आज तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रात-रात भर फसलों की रखवाली करने के बाद किसान जब अपनी फसल को बेचता है तो उसे भुगतान के लिए महीनों तरसना पड़ता है। वास्तव में भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों की सरकार है। उसे गरीबों और किसानों से कोई मतलब नहीं है। जितिन प्रसाद ने लगभग एक दर्जन गांवों में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ उत्तम राजपूत, कमलेश मिश्रा, पप्पू वर्मा, जमाल अहमद, रामेंद्र शुक्ला, सर्वेश राजपूत, डॉ. मुबारक, श्रीधर चैधरी, आजाद दुलही, रामलखन भार्गव, अजीत ¨सह, सुरेंद्र शुक्ला, धीरज चैहान, राधेश्याम भार्गव, मोहन ¨सह, शिवपूजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी