ठंड लौटी, ठिठुरते हुए निकले लोग

मौसम के बदलते मिजाज ने एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:45 PM (IST)
ठंड लौटी, ठिठुरते हुए निकले लोग
ठंड लौटी, ठिठुरते हुए निकले लोग

लखीमपुर : मौसम के बदलते मिजाज ने एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। किसानों के चेहरों पर भी ¨चता की लकीरें ¨खच गई है। खेतों में खड़ी लाही की फसल को भी नुकसान हो सकता है। बीते करीब एक हफ्ते से निकल रही धूप से लोगों ने चैन की सांस ली थी। ठंडक के कम होने से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन सोमवार की रात अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को ¨चता में डाल दिया। बारिश और ठंडी हवाओं से एक बार फिर लोग ठिठुरने लगे। देर रात करीब दो बजे हल्की बारिश भी हुई छींटे पड़ी। पूरे दिन आसमान में कभी बादल कभी धूप होती रही। दोपहर दो बजे के बाद से फिर बादल छा गए। अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को सुबह से धूप बहुत देर से निकली आसमान में बादल छाए रहे। बीच में कई बार हल्की फुहार भी पड़ी। लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। इसके बाद फिर बादल छा गए पूरे दिन मौसम ठंडा रहा।

मूड़ासवारान : सोमवार की शाम से ही क्षेत्र में घने बादल होने के बाद रात को तेज हवाओं के साथ हल्की फुल्की बूंदा बांदी शुरू हुई जो देर रात तक होती रही है।

पलियाकलां : मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद बारिश और तेज हवाएं बीती रात से चलना शुरू हुई थीं। जिसका असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई जगह तेज हवाओं के चलते तार टूटकर गिर गए। इस वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खजुरिया : सोमवार की रात तेज हवा के साथ हुई वर्षा से जहां ठंड बढ़ गई। वहीं शाम से ही बिजली गुल है। सोमवार शाम से रात भर रुक-रुक कर तेज हवा के साथ बरसात होती रही।

chat bot
आपका साथी