जरूरतमंदों को विधायक रोमी ने दिए 52 हजार

यता की। कुछ दिन पहले संसारपुर में किसी झगड़े में घायल व्यक्ति नेतराम की पत्नी सरोजा ने बताया कि उसका पति लखनऊ में भर्ती है और इलाज के लिए रुपये नहीं हैं। विधायक ने घायल नेतराम की पत्नी सरोजा को 10 दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इसके बाद पलिया के ग्राम इटैया में सोहन की लड़की की शादी के लिए लड़की की मां अनीता को 3000 हजार रुपये की सहायता की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 10:52 PM (IST)
जरूरतमंदों को विधायक रोमी ने दिए 52 हजार
जरूरतमंदों को विधायक रोमी ने दिए 52 हजार

लखीमपुर : विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र का भ्रमण कर जरूरतमंदों की आर्थिक मदद की। ब्लॉक बांकेगंज की ग्रामसभा भरिगवां में मृतक सत्यपाल पुत्र राजेंद्र ने आत्महत्या कर ली। जिसका परिवार बहुत जरूरतमंद है। विधायक को जानकारी मिली तो विधायक रोमी साहनी ग्राम भरिगंवा पहुंचे और मृतक सत्यपाल की पत्नी को 10 दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इसके बाद विधायक के आवास पर रामपुर फुलहैया की जरूरतमंद महिला पार्वती ने विधायक से बताया कि लड़की की शादी है और हम जरूरतमंद हैं लड़की की शादी के लिए आर्थिक मदद कर दीजिए तो विधायक ने लड़की की मां पार्वती को 5000 हजार रुपये की आर्थिक मदद की और कपड़े दिए। इसके बाद ग्राम नगरिया में तालाब को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसमें ग्राम नगरिया के ग्रामीणों की तरफ से विधायक ने अपने पास से दूसरे पक्ष को 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। कुछ दिन पहले संसारपुर में किसी झगड़े में घायल व्यक्ति नेतराम की पत्नी सरोजा ने बताया कि उसका पति लखनऊ में भर्ती है और इलाज के लिए रुपये नहीं हैं। विधायक ने घायल नेतराम की पत्नी सरोजा को 10 दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इसके बाद पलिया के ग्राम इटैया में सोहन की लड़की की शादी के लिए लड़की की मां अनीता को 3000 हजार रुपये की सहायता की। सुमेरनगर में रविदास जयंती में बेंचे लाल को 2500 व ग्राम घोला निषादनगर में रविदास जयंती पर ढाई-ढाई हजार रुपये दिए। ग्राम कुरियाना बसंतापुर खुर्द नत्थू लाल पुत्र पंचम के लड़के के इलाज के लिए दो हजार रुपये की मदद की। ग्राम बोझिया में शिव जागरण के लिए आशीष वर्मा को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता की।

chat bot
आपका साथी