आज हुई असत्य पर सत्य की विजय, राम ने किया रावण का वध

संवादसूत्र औरंगाबाद (लखीमपुर) ऐतिहासिक मेले में आज असत्य पर सत्य की हुई। राम ने किया रावण का वध। ऐतिहासिक मेले का इतिहास डेढ़ शताब्दी से भी अधिक पुराना है। यहां रामलीला लगभग 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 10:40 PM (IST)
आज हुई असत्य पर सत्य की विजय, राम ने किया रावण का वध
आज हुई असत्य पर सत्य की विजय, राम ने किया रावण का वध

संवादसूत्र, औरंगाबाद (लखीमपुर) : ऐतिहासिक मेले में आज असत्य पर सत्य की हुई। राम ने किया रावण का वध। ऐतिहासिक मेले का इतिहास डेढ़ शताब्दी से भी अधिक पुराना है। यहां रामलीला लगभग 18 से 20 दिन तक चलती है। यहां मेले में गांव के ही लोग अपने-अपने पात्रों की भूमिका निभाते हैं। मेले में इस वर्ष 51 फीट का रावण का पुतला जलाया गया। मेले में पुलिस प्रशासन का बड़ा योगदान रहा। चौकी प्रभारी औरंगाबाद नितीश भारद्वाज द्वारा मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

chat bot
आपका साथी