टूरिस्ट वीजा पर आए नीदरलैंड के दो नागरिकों को पुलिस ने चंदनचौकी से किया वापस

लखीमपुर नीदरलैंड से टूरिस्ट बीजा पर दुधवा घूमने आए दो लोग चंदनचौकी पहुंच गए। यह लोग थारू क्षेत्र में चल रही राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की कोशिश में थे कि इसी दौरान पुलिस को मामले की जानकारी हो गई और पुलिस ने दोनों को बलपूर्वक दुधवा भेज दिया। नीदरलैंड के दो नागरिक वान डानगेन व मोल यहां दुधवा घूमने के लिए टूरिस्ट वीजा लेकर आए थे। दोनों यहां के होटल स्लीप इन में ठहरे थे। गुरुवार सुबह दोनों लोग यहां से दुधवा पहुंचे और वहां कुछ देर रुकने के बाद चंदनचौकी की तरफ रवाना हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 10:33 PM (IST)
टूरिस्ट वीजा पर आए नीदरलैंड के दो नागरिकों को पुलिस ने चंदनचौकी से किया वापस
टूरिस्ट वीजा पर आए नीदरलैंड के दो नागरिकों को पुलिस ने चंदनचौकी से किया वापस

लखीमपुर : नीदरलैंड से टूरिस्ट बीजा पर दुधवा घूमने आए दो लोग चंदनचौकी पहुंच गए। यह लोग थारू क्षेत्र में चल रही राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने की कोशिश में थे कि इसी दौरान पुलिस को मामले की जानकारी हो गई और पुलिस ने दोनों को बलपूर्वक दुधवा भेज दिया। नीदरलैंड के दो नागरिक वान डानगेन व मोल यहां दुधवा घूमने के लिए टूरिस्ट वीजा लेकर आए थे। दोनों यहां के होटल स्लीप इन में ठहरे थे। गुरुवार सुबह दोनों लोग यहां से दुधवा पहुंचे और वहां कुछ देर रुकने के बाद चंदनचौकी की तरफ रवाना हो गए। उनके साथ चंदनचौकी में थारूओं के लिए काम करने वाले एक एनजीओ के लोग भी थे। वे लोग उन्हे थारू क्षेत्र में लेकर जा रहे थे जहां पर काफी लोग एकत्र थे और उनके साथ इनकी बातचीत होनी थी। लेकिन इसी बीच पुलिस को मामले की भनक लग गई और उसने अपना जाल बिछा दिया। जब यह लोग चंदनचौकी मार्ग पर वन विभाग के बैरियर के पास पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया और पासपोर्ट तथा वीजा चेक किया। तो वे लोग टूरिस्ट वीजा पर थे। जिस पर पुलिस ने नियमों का हवाला देकर दोनो नीदरलैंड के नागरिकों को जबरन दुधवा वापस भेज दिया। इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दोनों विदेशी मेहमानों के पलिया में रुकने की सूचना थी और उनके दुधवा जाने की भी जानकारी पुलिस को थी, लेकिन वे लोग किसी और के साथ चंदनचौकी जाएंगे इसकी जानकारी नही थी। जैसे ही जानकारी मिली पुलिस सक्रिय हो गई और उन्हें रास्ते से ही वापस कर दिया। उनका कहना था कि दोनों विदेशी नागरिकों को यह हिदायत भी दे दी गई है कि यदि दोबारा किसी भी अनाधिकृत क्षेत्र में प्रवेश किया तो उन्हें डिपॉट कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी