जिले भर के स्कूलों में याद किए गए चाचा नेहरू
संवादसूत्र लखीमपुर आर्यकन्या महाविद्यालय में बाल दिवस के मौके पर छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका शिवा अवस्थी ने कविता में मय प्रथम ²ष्टया देख रही महरूम खिलौना सा बचपन जुलेखा ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी डॉ. बीना रानी गुप्ता डॉ. गीता शुक्ला डॉ. शशिप्रभा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
लखीमपुर : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में विभिन्न विद्यालयों में मनाई गई। इस मौके पर विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। माधव चिल्ड्रेंस अकैडमी में बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने मेले का आयोजन किया। आरएम ज्ञानदायिनी इंटर कॉलेज बाल दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच दो वर्गों में रंगोली तथा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। किड्स एंन टीन्स स्कूल शास्त्री नगर में सभी बच्चों को केक भी खिलाकर पं. नेहरू के बारे में बताया गया, खेलकूद कराया और उनके जीवन पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई। विवेक ज्ञान स्थली एकेडमी में बाल दिवस के मौके पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पॉल इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय प्रबंधक रमनजीत सिंह जौहर ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन के बारे में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बताया।
आर्यकन्या महाविद्यालय में बाल दिवस के मौके पर छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका शिवा अवस्थी ने कविता में मय प्रथम ²ष्टया देख रही महरूम खिलौना सा बचपन, जुलेखा ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सनातन धर्मसरस्वती शिशु वाटिका में भी बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
संपूर्णानगर : सोनिया इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर प्रबंधक ऋषिकेश सिंह ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व समझाया और बच्चों ने बाल मेले का आयोजन किया।
गोलागोकर्णनाथ : स्थानीय कृषक समाज इंटर कालेज में आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन बाल दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले का उद्घाटन कालेज के प्रधानाचार्य डॉ लखपतिराम वर्मा ने फीता काटकर किया। चिल्ड्रेंस एकेडमी बाल दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।
रजागंज : स्कॉरवेल इंटरनेशनल स्कूल खमहौल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सभा आयोजित की गई। छात्रों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन आदर्शों को भाषण तथा कविताओं व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर उनकी जीवन शैली से जीवन जीने की बात कही।
मोहम्मदी : नगर के उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी में बच्चों ने बड़ी धूमधाम से बाल दिवस मनाया। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता एवं प्रवक्ता राममूर्ति शुक्ला ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कृष्णा महाविद्यालय व श्री कृष्णा इंटर कॉलेज मे बाल दिवस का मुख्य अतिथि सासंद रेखा वर्मा व नगर पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने बच्चों के द्वारा लगे मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया।
ओयल : नेशनल पब्लिक स्कूल में पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रबंधिका दीपाली अग्रवाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
बेहजम : विकासखंड के विद्यालयों में राजाराम शिक्षा निकेतन उमरिया प्राथमिक विद्यालय नीमगांव प्राथमिक विद्यालय पनेरा व कस्बे सहित समस्त विद्यालयों में बाल दिवस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
रेहरिया : मोहम्मदी ब्लाक के छेड़ी पुर गांव में बाल दिवस के दिन पर गैर सरकारी संस्था शिक्षित भविष्य शिक्षण संस्थान के प्रबंधक लियाकत अली ने बच्चों को बैग और स्कूली ड्रेस का वितरण किया। बाल दिवस के अवसर पर एनजीओ द्वारा स्कूल में पढ़ रहे हैं 150 गरीब बच्चों को ड्रेस व स्कूली बैग का वितरण कराया।