कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धाजंलि

जागरण संवाददाता लखीमपुर हैदराबाद की घटना में हुई पीड़िता की मौत के बाद लोगों में गुस्सा भी है और लोग देशभर में श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:08 AM (IST)
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धाजंलि
कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धाजंलि

लखीमपुर : हैदराबाद की घटना में हुई पीड़िता की मौत के बाद लोगों में गुस्सा भी है और लोग देशभर में श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। इसी क्रम में शहर के सौजन्या चौराहा पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा दुष्कर्म पीड़िता को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मोनू के नेतृत्व दर्जनों पदाधिकारियों ने में हैदराबाद कांड पर कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा देश में होने वाली दुष्कर्म घटनाओं की संख्या आये दिन बढ़ती जा रही है। देश में बहन बेटियां अपने आप में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। देश को भी ऐसी घटनाओं पर शर्मसार होना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपितों को फांसी की सजा होनी चाहिए। जिला सचिव देवांश दीक्षित ने कहा कि आज कल इन घटनाओं से हमारे देश का माहौल दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। हम नौजवानों को अपने आस-पास अपनी बहन-बेटियों की हिफाजत आगे आकर खुद करनी होगी। आज पूरा देश हैदराबाद के इस कांड से गमगीन है। कैंडल मार्च में कामिल उस्मानी, पंकज दीक्षित, आयुश दीक्षित, सौरभ सिंह, आकाश, शफीक खां, नितिन मिश्रा, सागर दीक्षित, आदित्य चौरसिया, शादाब खान व विवेक दीक्षित आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी