पराली जलाते समय भड़की आग, एक एकड़ गन्ना जला

लिया। आग की चपेट में आकर करीब एक एकड़ गन्ना जल गया। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:11 AM (IST)
पराली जलाते समय भड़की आग, एक एकड़ गन्ना जला
पराली जलाते समय भड़की आग, एक एकड़ गन्ना जला

लखीमपुर: किसान खेतों में पराली व फसल अवशेष न जलाएं इसको लेकर विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। साथ ही जुर्माने का भी प्रावधान है। इसके बाद भी किसान ध्यान नहीं दे रहे हैं। भीरा थाना क्षेत्र के गांव लालुटांडा में धान काटने के बाद खाली हुए खेत में पड़ी पराली को एक किसान ने जला दिया। जिससे भड़की आग ने पड़ोस के खेत में खड़े गन्ने को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आकर करीब एक एकड़ गन्ना जल गया। गांव वालों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। प्रेमसिंह पुत्र खेमसिंह के पड़ोस में एक ग्रामीण का धान का खेत था। उसने धान की फसल कटने के बाद पराली को जलाने के लिए उसमें आग लगा दी। थोड़ी देर में आग भड़क गई और प्रेम सिंह के खेत में खड़े गन्ने को चपेट में ले लिया। लोग आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने करीब एक एकड़ गन्ने को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने खेतों में फसलों के अवशेष जलाना प्रतिबंधित कर रखा है। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है।

chat bot
आपका साथी