रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:06 AM (IST)
रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
रैली निकालकर किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

लखीमपुर : मंगलवार को सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। जिसके द्वारा जनमानस को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली विलोबी मेमोरियल मैदान से शुरू होकर शहर के मेन रोड, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन रोड से होते हुए विलोबी मेमोरियल हाल के प्रांगण में ही पूरी हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों से आए हुए विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी शामिल हुए।

सहायक संभागीय परिवहन विभाग के कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक पूनम ने भी स्कूली बच्चों को अपने उद्बोधन में जागरूक किया। रैली में सीओ सिटी विजय आनन्द, सूर्यमणी यादव प्रभारी यातायात, बीके सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), रमेश कुमार चौबे सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन), श्रीराम कश्यप, यात्रीकर अधिकारी, पंकज, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी के लिए बैनर, पोस्टर एवं पंफलेट वितरण कर दोपहिया वाहनों पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट के प्रयोग हेतु जागरूक किया गया।

chat bot
आपका साथी