किसान आंदोलन को लेकर जिले में लागू हुआ सेक्टर प्लान

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में जा रहे किसानों को समझाने के लिए पिछले 24 घंटे से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:23 PM (IST)
किसान आंदोलन को लेकर जिले में लागू हुआ सेक्टर प्लान
किसान आंदोलन को लेकर जिले में लागू हुआ सेक्टर प्लान

लखीमपुर: दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में जा रहे किसानों को समझाने के लिए पिछले 24 घंटे से जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। डीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास के लिए सेक्टर प्लान लागू किया है। मजिस्ट्रेट को थानावार भ्रमणशील रहकर किसानों को समझाने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा है कि अगर जो किसान शांतिपूर्वक दिल्ली जाना चाहते हैं तो उन्हें नहीं रोका जा रहा है। दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च को लेकर तिकुनिया आदि जगहों से किसान जा रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन चला।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह एसपी विजय ढुल निघासन, तिकुनियां, पलिया आदि क्षेत्रों में बने रहे। डीएम ने कहा कि दिल्ली आंदोलन से यहां आए सिरसा और विर्क जैसे नेताओं से भी बात की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि तिकुनिया से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली दिल्ली रवाना हुई है। हालांकि काफी किसानों को समझा लिया गया है और वे आंदोलन में शामिल होने दिल्ली नहीं जा रहे हैं।

तिकुनिया के किसानों ने किया दिल्ली कूच तिकुनिया : दिल्ली किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए तिकुनिया से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों व बाइकों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सरकार द्वारा लाए गए किसान बिलों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसान गुरु नानक देव सिंह एकेडमी पर सुबह से ही इकट्ठा होने लगे। करीब ग्यारह बजे सैकड़ों किसान तमाम ट्रैक्टरों व बाइकों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। किसान नेता गुरमीत सिंह रंधावा ने बताया कि सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानून किसान विरोधी हैं। निघासन : मनजिदर सिंह सिरसा की अगुवाई में गुजरे काफिले ने कस्बे के गुरुद्वारे में सर्व प्रथम मत्था टेका।उसके बाद लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस जाकर दिल्ली जाने की तैयारी में खड़े किसानों के काफिले से मुलाकात की। गेस्टहाउस में मौजूद जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व अधीक्षक विजय ढुल से किसानों के काफिले के पदाधिकारियों ने मिलकर बातचीत की। जिला प्रसासन के काफी समझाने के बावजूद किसानों ने उनकी एक न सुनी और शांति पूर्वक जाने की बात कह पलिया की ओर कूच कर गए। तिकुनिया,खैरटिया,बेलरायां,सिगाही,बजरंग गढ़ सहित क्षेत्र के किसान जो कि 26 जनवरी को किसान बिल को लेकर दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शामिल होने की तैयारियों में लगे थे। शुक्रवार को निर्धारित समय पर निघासन से गुजरते काफिले में शामिल हो गए। जिलाधिकारी ने दिल्ली गुरु द्वारे के प्रबंध समिति के प्रधान मनजिदर सिंह की मौजूदगी में किसानों के पदाधिकारियो के बीच गेस्टहाउस में काफी देर तक बातचीत की। जिलाधिकारी ने किसानों को समझाने के बाद कहा कि वह अगर जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं, लेकिन शांति व्यवस्था बनाये रखे और उनके काफिले से किसी का नुकसान न होने पाए।लंबी वार्ता के बाद रवाना हुए काफिले ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर से शांतिपूर्ण ढंग से गुजरते हुए पलिया की ओर अपने अपने साधन से चले गए।

chat bot
आपका साथी