आधी रात घर में हुई अजीब सी आहट, किचन में घुसा पांच फीट से लंबा मगरमच्छ Lakhimpur News

लखीमपुर के कोतवाली भीरा के ग्राम मटेहिया का मामला है। मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर शारदा नदी में छोड़ दिया।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 07:07 AM (IST)
आधी रात घर में हुई अजीब सी आहट, किचन में घुसा पांच फीट से लंबा मगरमच्छ Lakhimpur News
आधी रात घर में हुई अजीब सी आहट, किचन में घुसा पांच फीट से लंबा मगरमच्छ Lakhimpur News

लखीमपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर स्थित घर में एक आधी रात को एक मगरमच्छ घुस गया। रसोई से अजीब सी आहट सुनाई देने पर परिवार के सदस्यो ने टार्च की रोशनी में जब देखा तो उनके होश उड़ गए। पांच फीट से लंबा मगरमच्छ रसोई गैस के पास बैठा मिला। ग्रामीणें के बीच मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर शारदा नदी में छोड़ दिया। 

रात भर घर के बाहर जागते रहे लोग 

मामला कोतवाली भीरा के ग्राम मटेहिया का है। यहां के निवासी रामजी गौतम के घर की रसोई में गुरुवार रात अचानक एक मगरमच्छ घुस गया। आधी रात के बाद उसकी आहट पर परिवार के सदस्यो ने टार्च की रोशनी में जब देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सभी का डर के मारे बुरा हाल था। आननफानन में भीरा रेंजर को रात में ही सूचना दी गई, पर टीम सुबह पहुंची। रात भर परिवारीजन घर के बाहर जागते रहे। 

शारदा नदी में छोड़ दिया

शुक्रवार की सुबह वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची। कड़ी मश्क्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर पास की शारदा नदी में छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ गांव के बाहर रेलवे लाइन के पास तालाब से निकलकर रात में किसी समय घर में आ गया। जो शिकार की तलाश में रसोई में पहुंच गया था। जिसकी लंबाई पांच फीट से ऊपर थी।

chat bot
आपका साथी