75 वर्षीय महिला की मौत, 71 नए मरीज मिले

मोहम्मदी के तहसीलदार मिले पॉजिटिव जिले में अभी भी 469 एक्टिव केस। महिला की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर 12 तक पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:20 PM (IST)
75 वर्षीय महिला की मौत, 71 नए मरीज मिले
75 वर्षीय महिला की मौत, 71 नए मरीज मिले

लखीमपुर: लोगों में जागरूकता की कमी और प्रशासन की बेपरवाही के कारण कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शुक्रवार को गोला के 75 वर्षीय महिला की लखनऊ केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर फैलते ही लोगों को डर सताने लगा। महिला की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर 12 तक पहुंच गया है। वहीं जिले भर में एक 71 और नए मरीजों की पहचान की गई है, इनमें सबसे ज्यादा 42 सदर तहसील के रहने वाले हैं। डीएम ने बताया कि 24 घंटे में 226 रिपोर्ट मिली है, जिनमें 50 पॉजिटिव मिले हैं। पांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से, 16 एंटीजन से पॉजिटिव मिले हैं। शहर के नौरंगाबाद में एक, थरवरनगंज में दो, द्वारिकापुरी व भुइफोरवानाथ में एक, पुलिस लाइन में तीन, शाहपुरा कोठी में सात, संकटा देवी में एक, भटनागर कॉलोनी में एक, निजामपुर में छह, बधनपुर कोरारा में एक, गुटैया बाग में एक, अटनहिया में एक, बरखेरवा, आवास विकास कॉलोनी, हाथीपुर उत्तरी, मेला मैदान, अर्जुनपुरवा, शिवकॉलोनी, गोकुलपुरी में एक-एक, बहादुर नगर में चार, सैदापुर देवकली, नई बस्ती, राजापुर, रामपुर गोकुल, शिवाला मिदानिया में एक-एक मरीज मिले हैं। भीरा के सिख टांडा, इंदिरा नगर कॉलोनी में एक-एक, कुमारन टोला में तीन, गुप्ता कॉलोनी, लालहापुर में एक-एक, ऊंची भूड़ में तीन, नगरिया में चार मरीजों की पुष्टि हुई है। मोहम्मदी के तहसीलदार व एक रामनगर में मरीज मिला है। पलिया के मुहल्ला मतहिया व अहिरान द्वितीय में एक-एक मरीज मिले हैं। धौरहरा के मु़फलिसपुर व बिलोली में एक-एक मरीजों की पहचान की गई है। मितौली के जमहोरा में चार व कुकुर गोती में एक मरीज पाया गया है। चार संक्रमित व्यक्तियों को ट्रेस किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 1010 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें 529 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। कुल 469 एक्टिव केस हैं।

chat bot
आपका साथी