समाज व राष्ट्र सेवा को मिशन बनाएं युवा: धर्मेंद्र सिंह

शिक्षा के माध्यम से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को मानव सेवा भी किया जाना चाहिए। युवाओं को चाहिए कि समाज व राष्ट्र सेवा को मिशन बनाएं। इससे देश को मजबूती मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:05 AM (IST)
समाज व राष्ट्र सेवा को मिशन बनाएं युवा: धर्मेंद्र सिंह
समाज व राष्ट्र सेवा को मिशन बनाएं युवा: धर्मेंद्र सिंह

कुशीनगर: शिक्षा के माध्यम से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को मानव सेवा भी किया जाना चाहिए। युवाओं को चाहिए कि समाज व राष्ट्र सेवा को मिशन बनाएं। इससे देश को मजबूती मिलेगी।

यह बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कही। वह सोमवार को बोदरवार बाजार स्थित एमडी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा आधार है। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए की वे अपने बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दें। शिक्षा का मतलब केवल उपाधि हासिल करना नहीं है, संस्कार का भी सृजन होना चाहिए। भोजपुरी गायक मनोज मिहिर ने भजन व भक्ति गीत प्रस्तुत किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ओपी पांडेय, शिक्षक नेता जगदीश पांडेय ठकुराई, प्रबंधक विजय दूबे, जयप्रकाश उपाध्याय ने भी संबोधित किया। प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने आभार प्रकट किया। सुनील पांडेय, सुभाष उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, अशोक पांडेय, संजय सिंह, रामनिवास गुप्ता, मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे। आरक्षण सूची को दिया गया अंतिम रूप पडरौना: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व वार्ड सदस्य के लिए जिला पंचायतीराज व जिला पंचायत विभाग द्वारा तैयार की गई सूची की जांच सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने सोमवार को की। मंगलवार को सूची फाइनल कर बुधवार को प्रकाशन होगा। आरक्षण को लेकर सबकी निगाह सूची की ओर टिकी हुई है। जनपद की कुल 1003 ग्राम पंचायतों को लेकर आरक्षण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

chat bot
आपका साथी