जागरूक करने के साथ वसूला 10 हजार सम्मन शुल्क

यातायात पखवाड़े के दौरान सुकरौली चौकी अंतर्गत पुलिस की ओर से वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए और उनसे समन शुल्क वसूला गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:46 PM (IST)
जागरूक करने के साथ वसूला 10 हजार सम्मन शुल्क
जागरूक करने के साथ वसूला 10 हजार सम्मन शुल्क

कुशीनगर: यातायात पखवाड़े के दौरान सुकरौली चौकी अंतर्गत पुलिस की ओर से वाहन स्वामियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटे गए और उनसे समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस ने दस हजार का सम्मन शुल्क वसूलने के साथ ही आधा दर्जन गाड़ियों का चालान किया गया। सुकरौली चौकी इंचार्ज निरंजन राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र के निर्देशानुसार चलाए जा रहे यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देश दिए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से समन शुल्क वसूली भी की गई। कहा कि यह चे¨कग अभियान पुरे माह चलेगी। यातायात के नियमों का सभी को पालन करना होगा। जो नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जयंत्री प्रसाद, सुदर्शन प्रसाद, रामबचन चौहान, धनीराम यादव, अमरनाथ पांडेय, मुकेश कुमार यादव, अंकुर चौधरी व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी